- बयानों के आधार पर युवती को परिजनों के सुपुर्द किया गया
- अखिल भारत हिन्दू महासभा लड़की बरामद करने वाली टीम को करेगी सम्मानित
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: गत 18 सितम्बर से लव जेहाद के तहत अपहरण की गई युवती को गुरुवार को शहर कोतवाली पुलिस ने बरामद कर न्यायालय में पेश किया।
ज्ञात रहे कि अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशिक ने उक्त मामले में दो दिन पहले आंदोलन की चेतावनी दी थी, जिस पर पुलिस ने दो दिन का समय मांगते हुए युवती को बरामद करने का आश्वासन दिया था। गुरुवार को शहर कोतवाली पुलिस ने युवती को बरामद कर न्यायालय में पेश किया।
न्यायालय ने लड़की के बयानों के आधार पर उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश अनुसार रविवार को अखिल भारत हिंदू महासभा युवती को बरामद करने वाली टीम को सम्मानित करेगी और प्रत्येक जिले में एक विशेष टीम का गठन कर लव जिहाद के खिलाफ आंदोलन को तेज करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने कहा कि सचिन कपूर जोगी के नेतृत्व में जो टीम बनाई गई थी वह भी बधाई के पात्र हैं क्योंकि उनकी टीम ने दिन रात मेहनत की और आखिर में उनकी मेहनत सफल हुई हिंदू महासभा उन्हें भ्री सम्मानित करेगी।

