Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

निबंध प्रतियोगिता में तान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

  • विजेता छात्र छात्राओं को नकद धनराशि से किया पुरस्कृत

जनवाणी संवाददाता  |

बिनौली: भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के अधीन सहकारी शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना बागपत की ओर से हुई निबंध प्रतियोगिता में गुरुकुल जिवाना की छात्रा तान्या ने प्रथम व सिद्धि तोमर ने द्वतीय स्थान प्राप्त किया। बुधवार को स्कूल में निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने बताया कि बीती दो मार्च को स्कूल में हुई इस निबंध प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा 9 से 12 तक 54 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर भारत सरकार के आत्म निर्भर, सक्षम भारत एवं स्वतंत्र भारत अभियान पर आधारित महिला सशक्तिकरण, जनसंख्या नियंत्रण, ग्रामीण विकास में सहकारिता की भूमिका विषय पर निबंध लिखे थे।

प्रतियोगिता के परिणाम में कक्षा 9 की तान्या ने प्रथम, 11 की सिद्धि तोमर ने द्वतीय ओर 9 के आरजू गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परियोजना अधिकारी मनीष कुमार विजेता तीनों छात्राओं को नकद धनराशि प्रमाणपत्र व प्रतिभागी अन्य छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।

संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य, निदेशक डॉ. अनिल आर्य, डॉ. सुनील आर्य उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने भी प्रतिभागी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img