Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

हादसों को दावत: नाबालिग दौड़ा रहे टेम्पो

  • इंडाना बार के सामने सवारियों से भरा टेम्पो पलटा
  • पुलिस ने टेम्पो और नाबालिग चालक को लिया हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इस बात को सभी जानते हैं कि यातायात नियमों की अनदेखी जानलेवा है। इसमें जान भी जा सकती है। फिर भी लोग नियमों को तोड़ते हैं और अपनी जिंदगी के साथ ही दूसरों की जिंदगी भी खो देते हैं। ज्यादातर सड़क दुर्घटना के पीछे यातायात नियमों का उल्लंघन बड़ी वजह के रूप में सामने आता है। सड़कों पर वाहन चलाते समय चालक न तो दाएं देखते हैं और नहीं बाएं। जल्दबाजी में गलत दिशा में टर्न लेते हैं और हादसों को दावत देते हैं।

17 8

सबसे खतरनाक स्थिति नाबालिग वाहन चालकों ने पैदा कर रखी है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को इंडाना बार के सामने देखने को मिला है। जहां एक नाबालिक सवारियों से भरा टेम्पो दौड़ा रहा था। चालक ने तेज रफ्तार से दौड़ा टेम्पो को एक दम से टर्न कर दिया जो बीच सड़क में पलट गया। टेम्पो के नीचे दबकर एक युवक के पैर की हड्डी टूट गई। हालांकि पुलिस ने टेम्पो और चालक को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं घायल युवक के चाचा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शहर की बात करें तो यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियम तो बना दिए हैं, लेकिन लंबे समय से शहर में इनका पालन नहीं किया जा रहा है। नाबालिग बच्चे खुलेआम सवारियों से भरे टेम्पो दौड़ा रहे है। नाबालिग टेम्पो में यात्रियों की जान जोखिम में डालकर सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। इसके बावजूद नियम तोड़ने वालों पर यातायात पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
शहर की सड़कों पर यातायात नियमों की रोजाना धज्जियां उड़ाई जा रही है। यह नजारा सिर्फ शहर के मुख्य मार्गों पर ही नहीं,बल्कि गलियों में भी बना हुआ है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को हुआ है। मोदीपुरम से एक नाबालिग चालक टेम्पो में सवारी भरकर बेगमपुल के चला।

16 8

जिसमें गांव पल्हैड़ा निवासी आकाश कुमार पुत्र रामसिंह भी सवार था। आकाश के चाचा विजय कुमार ने बताया कि चालक टेम्पो को लापरवाही के साथ तेजगति से दौड़ा रहा था। जब वह चिराग चौराहे पर पहुंचा तो चालक ने लापरवाही करते हुए टेम्पो को तेजगति से टर्न ले लिया। जिस कारण टेम्पो बीच सड़क पर ही पलट गया। जिससे टेम्पो में सवार आकाश उसके नीचे दब गया और उसके पैर की हड्डी टूट गई और सिर एवं छाती में भी गंभीर चोट आई है। वहीं, अन्य सवारियों को भी चोटें आई है। आकाश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस ने टेम्पो को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद घायल आकाश कुमार के चाचा विजय की शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img