Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: कस्टमर केयर की कॉल बनी मुसीबत,एक महिला के 5 बैंक खातों से उड़ाई लाखों रुपए की रकम

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: शहर में एक बार फिर साइबर ठगों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस और साइबर सेल की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेरीबाग क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के पांच अलग-अलग बैंक खातों से ठगों ने 4 लाख 70 हजार रुपए से अधिक की रकम उड़ा ली। यह पूरा खेल सिटी मॉल के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर फोन करने वाले शातिर ठगों ने रिफंड के बहाने रचा। पीड़िता ने थाना जनकपुरी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला बेरीबाग निवासी विजय चुग के मोबाइल नंबर पर बीते दिनों एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को सिटी मॉल का कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उन्हें किसी प्रोडक्ट का रिफंड क्लेम करना है। महिला ने कॉल पर बताए गए निर्देशों का पालन किया और कुछ बैंक संबंधित जानकारी साझा कर दी। इसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे और देखते ही देखते उनके खातों से पैसे निकलने शुरू हो गए।

पीड़िता के मुताबिक, 4 और 5 नवंबर को उनके कोटक बैंक दिल्ली रोड शाखा से 12,998 रुपए, पंजाब नेशनल बैंक बेरीबाग से 13,014 रुपए, एक्सिस बैंक बेरीबाग से 99,974 और 85,947 रुपए, एसबीआई रेलवे रोड से 8,999 रुपए, इसके अलावा उनके क्रेडिट कार्ड से 2.50 लाख रुपए निकाल लिए गए। कुल मिलाकर 4 लाख 70 हजार 932 रुपए की साइबर ठगी हुई।

विजय चुग ने बताया कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक न तो उनकी राशि वापस हुई और न ही किसी ठग की पहचान हो सकी। इसके बाद उन्होंने थाना जनकपुरी में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन ऐसे साइबर अपराधों में लोगों की मेहनत की कमाई लूट ली जाती है, लेकिन ठगों पर नकेल कसने में प्रशासन और साइबर पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अब ठगों के खातों की ट्रांजेक्शन डिटेल्स व मोबाइल नंबर की ट्रेसिंग की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img