Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र की सेहत में सुधार, एशा देओल ने दी ताज़ा जानकारी, हेमा मालिनी ने अफवाह फैलाने वालों को लगाई फटकार

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को हाल ही में ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही थीं। लेकिन अब उनके परिवार ने सामने आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पिता की सेहत को लेकर अपडेट देते हुए लिखा, “मीडिया बहुत एक्टिव हो गया है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। आप सभी से निवेदन है कि हमारे परिवार को थोड़ा प्राइवेसी दें। पापा के जल्दी ठीक होने के लिए सबकी दुआओं का शुक्रिया।”

एशा की इस पोस्ट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे।

वहीं, हेमा मालिनी ने भी सोशल मीडिया पर उन चैनलों और पोर्टल्स को फटकार लगाई जो बिना पुष्टि के धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें फैला रहे थे। उन्होंने लिखा, “जो हो रहा है वह बेहद शर्मनाक है। जिम्मेदार मीडिया चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। कृपया परिवार की निजता और भावनाओं का सम्मान करें।”

सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों की देखरेख में धर्मेंद्र की हालत में लगातार सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। फिलहाल, परिवार ने सभी प्रशंसकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और बस अभिनेता की सेहतयाबी के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img