Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

Meerut News: रिश्तेदार महिला को पत्नी बनाकर किया 80 लाख का बैनामा, पत्नी से अनबन के कारण पहले अपने नाम कराई पावर ऑफ अटार्नी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पत्नी से अनबन के चलते रिश्तेदार महिला को उसके आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर अपनी पत्नी दर्शाते हुए एक व्यक्ति द्वारा पहले मकान की पावर ऑफ अटार्नी अपने नाम कराने तथा उसके बाद मकान को 80 लाख रुपये में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला और गवाह बनाए व्यक्ति ने मामले मेें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। एसएसपी ने सीओ सदर देहात को मामले की जांच सौंपी है।

मंगलवार को इंचौली थाना क्षेत्र के गांव चिंदौड़ी निवासी विरेंद्र सिंह तथा पूनम पत्नी भारत एसएसपी ऑफिस पहुंचे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाए कि तीन जनवरी 2024 को गंगानगर निवासी वेदपाल अपने ममेरे भाई विरेंद्र सिंह तथा उसके खेत मेें काम करने वाली महिला पूनम पत्नी भारत के पास पहुंचा। उसने दोनों से अपना मकान बनाने के लिए गवाह बनने के लिए कहा। रिश्तेदार होने के नाते दोनों ने गवाह बनना स्वीकार कर लिया। इसके बाद वेदपाल 15 जनवरी, 2024 को दोनों को रजिस्ट्री कार्यालय मेरठ पहुंचा। इससे पहले विरेंद्र व पूनम के आधार कार्ड व फोटो लिए और अधिकारी के सामने अंगूठा व हस्ताक्षर कराए। फिर, सरकारी स्टाम्प तैयार न आने की बात कहकर फिर एक दिन आने के लिए कहा। इस तरह नौ महीने बीत गए, लेकिन वेदपाल नहीं आया। फिर, वह 14 अक्टूबर, 2024 को उनको फोन करके मकान के बैनामे के कागज पूरा होना बताया। बैनामे में विरेंद्र को गवाह बनाया गया।

इसके बाद गंगानगर के एक व्यक्ति ने वेदपाल द्वारा धोखाधड़ी से पावर ऑफ अटार्नी कर मकान बेचने की जानकारी दी। रजिस्ट्री कार्यालय से बैनामे की नकल निकलवाने पर धोखाधड़ी का पता चला। बैनामे में वेदपाल ने महिला पूनम पत्नी भारत के आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर उसको अपनी पत्नी दर्शा दिया। जबकि वेदपाल लंबे समय से अपनी पत्नी विनीता को छोड़कर अलग रह रहा है। जिससे उनके बीच संबंध नहीं है। पीड़ित विरेंद्र ने बताया कि पत्नी से अनबन होने के कारण वेदपाल ने पूनम पत्नी भारत को अपनी फर्जी पत्नी बनाकर अपने हक में मकान की पावर ऑफ अटार्नी कर लिया। इसके बाद 14 अक्टूबर 2024 को मकान का बैनामा 78 लाख रुपये में बेच दिया। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने मामले की जांच सीओ सदर देहात को सौंपी है।

महिला के खाते से 24 हजार रुपये उड़ाए

सरधना (जनवाणी): थाना क्षेत्र के एक गांव में साइबर अपराधियों ने महिला के बैंक खाते से करीब 24 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। कोतवाली क्षेत्र के रार्धना गांव निवासी पिंकी पत्नी सुशील ने पुलिस को बताया कि गांव स्थित बैंक में उसका खाता है। बीते सोमवार को वह बैंक खाते से पैसे निकालने गई थी। तब बैंक कर्मचारी ने बताया कि उसके खाते से पहले ही 24 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। यह सुनकर महिला के होश उड़ गए। क्योंकि महिला ने कोई पैसा नहीं निकाला था। जांच कराने पर पता चला कि पांच किस्तों में करीब एक महीने के भीतर यह पैसे निकले हैं। जिसके बाद पीड़िता पति के साथ मंगलवार को थाने पहुंची। महिला ने थाने में घटना की तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img