जनवाणी ब्यूरो |
यूपी: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय 28 सितंबर 2026 को एक दिवसीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। मेले में 2500 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।इसमें फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों तरह के उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस मेले में 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, ITI, डिप्लोमा और B.Tech सहित सभी योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए मौके हैं। टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों कैटेगरी में नौकरियां उपलब्ध होंगी।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- इच्छुक उम्मीदवारों को रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर फ्री में रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- वेबसाइट पर जाएं और Job Seeker / रोजगार मेला लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- लॉगिन करके मेले के लिए आवेदन करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज
- मेले में जाते समय ये दस्तावेज जरूर रखें:
- सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, ITI, डिप्लोमा आदि)
- आधार कार्ड, पैन कार्ड
- अपडेटेड रिज्यूम / बायोडाटा
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
- सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी का एक सेट
- किसी भी परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।

