Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

PM Modi: व्हाइट हाउस में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले पीएम मोदी? भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर कही ये बात..

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बीते दिन यानि गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जिस तरह से ट्रंप अमेरिका को फिर से महान बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, उसी तरह भारत ने भी वर्ष 2024 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य तय किया है। आगे पीएम मोदी बोले कि दोनों देश अगर मिलकर आगे बढ़ते हैं तो पूरी दुनिया को नई शेप दे सकते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने नया नारा भी दिया और कहा कि MAGA और MIGA मिलकर समृद्धि की मेगा साझेदारी बना सकते हैं।

क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा कि ‘अमेरिका के लोग राष्ट्रपति ट्रंप के नारे ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ से अच्छी तरह वाकिफ होंगे। भारत के लोग भी साल 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अमेरिका की भाषा में कहे तो ये मेक इंडिया ग्रेट अगेन- MIGA है। जब भारत और अमेरिका मिलकर काम करेंगे तो MAGA और MIGA मिलकर समृद्धि के लिए मेगा साझेदारी बनाएंगे। ये मेगा भावना ही हमारे उद्देश्यों को नया आयाम देगी। आज हमने साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करने का भी लक्ष्य तय किया है।’

दोनों देशों के बीच बिजनेस समझौते पर क्या बोले पीएम?

पीएम मोदी ने कहा कि ‘हमारी टीमें जल्दी ही एक व्यापार समझौते पर पर काम करेंगी, इससे दोनों देशों को पारस्परिक रूप से लाभ होगा। हम भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेल और गैस व्यापार को मजबूत करेंगे। ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ेगा। परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में, हमने छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों की दिशा में अपने सहयोग को गहरा करने की बात की।

अमेरिका भारत की रक्षा तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रणनीतिक और भरोसेमंद साझेदारों के रूप में, हम संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन और प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहे हैं। नई तकनीक और उपकरण हमारी क्षमता बढ़ाएंगे।

चलिए जानते हैं कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार स्थिति क्या है?

भारत और अमेरिका के बीच साल 2024 में 129 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। साल 2024 में भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार अमेरिका ही रहा। हालांकि अमेरिका के लिए भारत 10वां सबसे बड़ा व्यापार साझेदार देश रहा। अमेरिका सबसे ज्यादा व्यापार मेक्सिको, कनाडा और चीन के साथ करता है। मेक्सिको के साथ अमेरिका का सालाना कारोबार साल 2024 में करीब 839 अरब डॉलर रहा। वहीं कनाडा के साथ ये आंकड़ा 762 अरब डॉलर रहा।

चीन के साथ अमेरिका ने साल 2024 में 582 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार किया। अमेरिका के यूएस जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार घाटा भी बढ़ रहा है। अमेरिका ने साल 2024 में भारत से 45 अरब डॉलर का सामान आयात किया। वहीं भारत ने इस दौरान अमेरिका से करीब 24 अरब डॉलर का सामान आयात किया। इस तरह से दोनों देशों के बीच व्यापार घाटा काफी ज्यादा है और यही वजह है कि ट्रंप, भारत पर टैरिफ बढ़ाने की बात कर रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img