Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर और अभिषेक बोइनपल्ली गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी की आफत कम होने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली शराब नीति केस में आप नेता विजय नायर और व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर और कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली को दिल्ली शराब नीति में मनी लांड्रिंग के तहत गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले दोनों को सीबीआई ने भी गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से दोनों न्यायिक हिरासत में थे। दिल्ली शराब नीति के आम आदमी पार्टी के विजय नायर की जमानत पर सुनवाई होनी थी। लेकिन इससे पहले ही उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img