नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ निजी समारोह में शादी की। यह उनकी तीसरी शादी है। शादी के बाद सोशल मीडिया पर इस रिश्ते को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ राजनीतिक और धार्मिक संगठनों के लोगों ने इसे लेकर आपत्ति जताई और ‘लव जिहाद’ जैसे आरोप लगाए।
मंगलवार को मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन ने भी आमिर और गौरी की शादी पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ फतवा जारी करने की बात कही। अब इस पूरे विवाद पर आमिर खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
‘हमारा परिवार हमेशा से खुला और सभी को अपनाने वाला रहा है’
एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा कि उनके परिवार में अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच शादियां हुई हैं, लेकिन कभी किसी पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं डाला गया।
उन्होंने कहा, “सच्चाई यह है कि हमारा परिवार बहुत खुला और सबको अपनाने वाला है। मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवार में हुई है। मेरी बेटी ने भी एक हिंदू युवक से शादी की है। मेरे कजिन मंसूर की शादी एक क्रिश्चियन महिला से हुई है।”
धर्म परिवर्तन को लेकर क्या बोले आमिर?
आमिर ने आगे कहा, “न गौरी स्प्रैट, न किरण राव और न ही रीना दत्ता ने अपना धर्म बदला, क्योंकि हमारी सभी शादियां सिविल मैरिज थीं। गौरी हिंदू नहीं, बल्कि क्रिश्चियन हैं और वह भी धार्मिक रूप से सक्रिय नहीं हैं। समय के साथ जिंदगी और भी दिलचस्प होती जा रही है।”
आमिर खान की तीन शादियां
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से 1986 में हुई थी, जो 2002 में खत्म हुई। इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। दोनों का रिश्ता 2021 तक चला। अब आमिर ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर आयोजित एक निजी समारोह में गौरी स्प्रैट से शादी की है, जो उनकी तीसरी शादी है।

