जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: वेस्ट एंड रोड स्थित ऋषभ एकेडमी की टीचरों के यौन शोषण मामले में थाना सदर बाजार पुलिस ने एकेडमी के सचिव सदर निवासी रंजीत जैन के पुत्र अभिनव जैन को गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करके उन्हें जेल भेजा जाएगा। इससे पूर्व बुधवार को इस मामले को लेकर पूरे दिन हंगामे की स्थिति बनी रही।
टीचरों ने स्कूल, थाना सदर बाजार और कमिश्नरी पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी होने पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि कार्रवाई में देरी होने की वजह से आरोपी तमाम सबूत नष्ट कर रहे हैं।
ऋषभ एकेडमी के महिला टॉयलेट में कैमरे, आपत्तिजनक फोटो से ब्लैकमेल करने का आरोप
आरोपियों रंजीत जैन व उनके पुत्र अभिनव जैन पर स्कूल में लगे कंप्यूटर, डीवीआर तथा फाइलें अपने साथ ले जाने के भी आरोप लगाए हैं।
रंजीत जैन और बेटे पर FIR : यौन शोषण के आरोप, जांच करने पहुंचे एएसपी
थाना सदर बाजार के प्रभारी विजय गुप्ता ने इस मामले में रंजीत जैन के पुत्र अभिनव जैन के विरूद्ध थाना सदर बाज़ार में मुकदमा अपराध संख्या 311/ 20 धारा 354A,354C, 506 आईपीसी में नामजद मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त अभिनव जैन पुत्र श्री रंजीत जैन को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

