Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

पुलिस मुठभेड़ में फरार दुष्कर्मी को लगी गोली, घायल

  • मौके पर किशोरी को बेहोश छोड़कर हो गया था फरार, पुलिस कर रही थी तलाश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर के एवन कालोनी में बहला-फुसला कर किशोरी से दुष्कर्म का फरार आरोपी मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हो गया। घायल को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दुष्कम के आरोपी तालिब पुत्र कासिम निवासी जमनानगर के खिलाफ पीड़िता की माता की तहरीर पर थाना लोहिया नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी।

आरोपी के खिलाफ थाना लोहियानगर पर मुअसं 421/24 धारा 137(2), 65(1), 238 व 3/4(2) पॉक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। सीओ कोतवाली आशुतोष ने बताया कि थाना लोहियानगर पुलिस जुर्रानपुर फाटक के पास चेकिंग कर रही थी। मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त ततीना की तरफ से आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ततीना जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की जाने लगी। चेकिंग के दौरान स्पलेंडर बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया।

बाइक सवार व्यक्ति रुका नहीं और खेतों की ओर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में अभियुक्त तालिब पुत्र कासिम निवासी जमनानगर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक स्पलेंडर बाइक बरामद की गयी। अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। थाना लोहियानगर पर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

01 6

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में प्रेमी गिरफ्तार

मेरठ: कथित सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी पुलिस के सख्त पहरे में है। उसके परिजनों को भी नहीं मिलने दिया जा रहा है। इतना ही नहीं पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म को एक सिरे से खारिज करते हुए प्रेमी तालिब पर ही पूरा केस खोल दिया है। इस कारगुजारी को पुलिस वालों की मजबूरी माना जा रहा है। दरअसल रविवार की सुबह किशोरी से कथित दुष्कर्म की शर्मसार करने वाली इस घटना को लेकर सपा सुप्रीमो व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक ट्वीट क्या कर दिया, जिसके चलते मेरठ से लेकर लखनऊ तक अफसरों में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि उसके बाद ही दुष्कर्म को खारिज कर प्रेमी पर ही केस का खुलासा किया गया है।

बकौल लोहिया नगर पुलिस किशोरी का परिवार एवन कालोनी में किराए के मकान में रहता है। प्रेमी बताया जा रहा युवक तालिब अपने चाचा का मकान दिखाने के बहाने से किशोरी का साथ ले गया। वहां पर तालिब ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसने दूसरी बार भी वैसा ही किया जिसके बाद किशोरी की हालात बिगड़ गई। यह देकर युवक घबरा गया और दौड़कर घर गया अपनी मां व अन्य रिश्तेदारों को लेकर वहां पहुंचा। आरोपी की मां ने ही किशोरी के कपडेÞ बदले। पुलिस ने यह बताते हुए वारदात का खुलासा कर दिया है। लोहिया नगर की घटना का खुलासा कर दिया गया है। प्रेमी बताए जा रहे युवक ने ही वारदात अंजाम दी है। सामुहिक दुष्कर्म का मामला जांच में सामने नहीं आया है।

पड़ोसियों ने खारिज की कहानी

किशोरी से दुष्कर्म का खुलासा करने का दावा करने वाली पुलिस ने आसपास के लोगों ने जो बताया उसको भी खारिज कर दिया। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को लोगों ने बताया कि आरोपी युवक तालिब अपने साथ किशोरी को लेकर पहुंचा था। वह करीब चार घंटे तक इस मकान में रहा। इस दौरान उसके कई दोस्त आते-जाते देखे। अनिष्ट की आशंका के चलते लोगों ने ही तालिब की मां को उसके बेटे द्वारा किशोरी को मकान में लाने तथा दोस्तों को बुलाने की खबर दी थी

तब आरोपी की मां वहां पहुंची थी। पहले वह अकेली आयी थी बाद में वह दोबारा कपडेÞ लेकर अन्य के साथ पहुंची। तब किशोरी के कपडेÞ बदले और रास्ते में किशोरी के परिजन उसको मिल गए थे। उसके बाद जो हुआ सबके सामने है। जिला महिला अस्पताल/डफरिन में पीड़ित किशोरी भर्ती है। परिजनों ने रविवार को बताया कि पुलिस वाले उन्हें किशोरी से मिलने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आशंका जतायी कि पीड़िता पर दबाव बनाया जा रहा है।

घर में घुसकर असलाह के बल पर महिला से दरिंदगी

मेरठ: जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने पड़ोसी पर रेप के आरोप लगा दिया। जानकारी मिलने पर महिला का पति आरोपी का विरोध करने पहुंच गया। तभी आरोपी पक्ष ने अपने परिवार की महिलाओं के साथ पीड़ित परिवार के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि पड़ोस के रहने वाले युवक ने उनके परिवार की महिला से रेप किया है, लेकिन पुलिस मामले को मारपीट का बताकर तहरीर बदलवाने की बात कह रही है। थाना पुलिस का कहना है कि मामला दो परिवारों में मारपीट का है। रेप का आरोप निराधार है।

मुंडाली थाना क्षे ा के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह घर में अकेली थी। तभी पड़ोस का रहने वाला युवक उसके घर में घुस गया और तमंचे की नोक पर उसके साथ रेप कर दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि जब उसने मामले की जानकारी अपने पति को दी, तो पति आरोपी का विरोध करने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान आरोपी का भाई अपने परिवार की महिलाओं के साथ उसके घर पर पहुंचा और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी के भाई और उसके परिवार की महिलाओं ने पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी। मुंडाली थाना प्रभारी रवेंद्र का कहना है कि रेप की बात निराधार हैं। दो परिवार के लोगों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img