Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से समझौता, पांच सीटों पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट समझौते पर सहमति बन गई है। दोनों दल लोकसभा चुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनाव भी साथ मिलकर लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी हरियाणा में पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। संभावना है कि गठबंधन का एलान सोमवार को हो सकता है।

रविवार को हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा के बीच बैठक हुई। सूत्रों का दावा है कि आप 10 सीटें मांग रही थी, लेकिन कांग्रेस ने उनको इतनी सीटें देने से साफ इनकार दिया। कांग्रेस ने पांच सीटों का ऑफर दिया है, जिस पर आप ने सहमति जताई है।

सूत्रों का दावा है कि इन सीटों पर पंजाब के साथ लगी पिहोवा, कलायत, जींद और एनसीआर में गुरुग्राम, ओल्ड फरीदाबाद और पानीपत ग्रामीण देने पर सहमति बनी है। उधर, आप पार्टी की ओर से पंजाब के साथ ही लगती गुहला चीका सीट भी मांगी है, लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत आप ने कुरुक्षेत्र सीट से डॉ. सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा था। नौ विधानसभा वाले इस लोकसभा क्षेत्र में आप ने गुहला चीका, पिहोवा, शाहाबाद और कलायत हलकों में जीत दर्ज की थी। शेष पांच सीटों पर भाजपा जीती थी।

आम आदमी पार्टी इसी जीत को आधार बनाते हुए इन चारों सीटों के साथ साथ एनसीआर में सीटें चाह रही थी। वहीं, सपा पहले ही हरियाणा में चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके समर्थक गठबंधन के लिए हरियाणा में प्रचार करेंगे।

आरजू भी है, हसरत भी है और उम्मीद भी है: राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का कहना है कि कांग्रेस और उनकी पार्टी दोनों अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं को किनारे रखकर हरियाणा चुनाव के लिए गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और उन्हें अच्छे नतीजे की उम्मीद है। सीट-बंटवारे की व्यवस्था पर हर बिंदु पर टिप्पणी नहीं की जा सकती। दोनों पार्टियों को गठबंधन बनाने की इच्छा और उम्मीद है। चड्ढा ने कहा कि आरजू भी है, हसरत भी है और उम्मीद भी है।

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि गठबंधन को लेकर ऐसा लग रहा है कि आम आदमी पार्टी ने कम सीटों पर समझौता कर लिया है। इस पर जल्द फैसला हो जाएगा। आप को अच्छी संख्या में सीटें दी जा रही हैं। सकारात्मक दिशा में बैठकें हुई हैं।

इन सीटों पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी

कलायत: यहां से आप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। ढांडा कैथल के गांव किठना से हैं और यहां पिछले काफी समय से सक्रिय हैं।

जींद: यहां से आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीट वैश्य समाज बाहुल्य की है। इससे पहले कई बार यहां से वैश्य समाज के नेता विधायक बन चुके हैं। डॉ. गुप्ता जींद के गांव शामलो कलां के मूल निवासी हैं।

पिहोवा: कुरुक्षेत्र जिले की पिहोवा विधानसभा पंजाब के साथ लगती सीट है। भगवंत मान की यहां ससुराल है। पूरा इलाका पंजाबी बाहुल है। खुद अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पिहोवा में कई रैलियां कर चुके हैं। यहां पर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर एक्टिव हैं।

पानीपत ग्रामीण: यह जाट बाहुल्य क्षेत्र है। आप का जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक है और हलके के बड़े गांव उग्राखेड़ी के रहने वाले हैं। वह यहां चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। दूसरा, पार्टी यहां पर आप को प्रवासी मतदाताओं से उम्मीद है।

गुरुग्राम और ओल्ड फरीदाबाद: दोनों सीटें दिल्ली के साथ लगती हैं और दिल्ली में भी आप की सरकार है। इसलिए शहरी क्षेत्र के साथ प्रवासी मतदाताओं वाली इन सीटों पर भी आप को विशेष उम्मीद है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img