Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

एफडी और आरडी को लेकर खाताधारक न हो भ्रमित

  • पैसे को निवेश के माध्यम से कर सकते बचत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हर व्यक्ति के लिए बचत करना जरूरी होता है। सभी को बचत करनी चाहिए। हालांकि, यह बचत सिर्फ ऐसे नहीं करनी चाहिए कि आपने कुछ पैसा उठाकर किसी अलमारी या तिजोरी में रख दिया। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह बचत करने का अच्छा तरीका नहीं है। बचत करने का सही तरीका यह है कि आप अपने बचाए गए पैसों पर ब्याज भी अर्जित करें। इसके लिए बाजार में तमाम तरह के प्रोडक्ट हैं, जिनमें निवेश करके आप बचत कर सकते हैं।

हालांकि, बाजार में मौजूद कई प्रोडक्ट्स ऐसे हैं, जिनमें निवेश करने पर रिटर्न से जुड़ा खतरा रहता है। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो आपका निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन रहता है। लेकिन, अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट या रिकरिंग डिपॉजिट में निवेश करते हैं तो यह रिटर्न के लिहाज से सुरक्षित निवेश माना जाता है। ऐसे में अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) या रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) को लेकर कन्फ्यूज हैं तो चलिए इनके अंतर के बारे में आपको जानकारी देते हैं।

एफडी और आरडी में अंतर

एफडी और आरडी में सबसे बड़ा अंतर है कि एफडी में एकमुश्त पैसा जमा किया जाता है जबकि आरडी में ऐसा नहीं है। आरडी में किश्तों में पैसा जमा किया जाता है। अगर आपके पास एकमुश्त पैसा है, जिसे आप निवेश करना चाहते हैं तो ऐसे में आप सुरक्षित रिटर्न के लिए एफडी को विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, अगर आपको थोड़ा-थोड़ा पैसा किस्तों में जमा करना है तो आप इसके लिए आरडी का विकल्प चुन सकते हैं।

इससे आपको पैसा भी जमा हो जाएगा और जमा पैसों पर आपको ब्याज भी मिलेगा। एफडी में 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर आॅफर किया जाता है जबकि आरडी में 6 महीने से 10 साल तक की अवधि में निवेश करने का विकल्प होता है। तुलनात्मक रूप से फिलहाल एफडी के मुकाबले आरडी में ज्यादा इंटरेस्ट रेट मिलता है। आरडी में ब्याज तिमाही या फिर मासिक आधार पर जबकि एफडी में मेच्योर होने पर ब्याज मिलता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img