Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

शेयर बाजार: छायी होली की बहार, निवेशकों को चार लाख करोड़ का फायदा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में होली की बहार देखने को मिली। होलिका दहन के दिन बाजार के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 820 अंक या 1.44 फीसदी बढ़कर 57,636 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 228 अंक या 1.34 फीसदी उछाल लेते हुए 17203 के स्तर पर खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 950 अंक की बढ़त के साथ 57,806 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बीते कारोबरी दिन आई थी जोरदार तेजी

बाजार खुलने के साथ लगभग 1676 शेयरों में तेजी आई है, 331 शेयरों में गिरावट आई है और 66 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन बुधवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था और दिनभर बढ़त में कारोबार करते हुए जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 1039 अंकों की बढ़त या 1.86 फीसदी की तेजी के साथ 56,817 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 312 अंक या 1.87 फीसदी की उछाल के साथ 16,975 के स्तर पर बंद हुआ था।

मार्केट कैप 260 लाख करोड़ हुआ

इसके सभी 30 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग शेयरों में नजर आ रही है। इसकेसाथ ही बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी बढ़कर 260 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बीते कारोबारी दिन यह 256 लाख करोड़ रुपये पर था। यानी आज आई तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में चार लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। सिर्फ दो दिनों में ही मार्केट कैप में आठ लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

एचडीएफसी समेत इन शेयरों में उछाल

आज बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक हैं, जिनमें 2 से 3 फीसदी तक की तेजी आई हैं। इनके साथ ही एसबीआई, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, टाइटन, विप्रो, टाटा स्टील, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, टीसीएस, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयर भी बढ़त बनाए हुए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img