Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

ब्याहता चढ़ी दहेज की बलि, ससुरालियों पर गला घोंट कर हत्या का आरोप

  • थाना कुतुबशेर के गांव सब्दलपुर का मामला

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: थाना कुतुबशेर के गांव सब्दलपुर में 5 माह की ब्याहता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर शिक्षिका की गला घोंटकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

थाना गंगोह के गांव चमनपुरा की निवासी प्रियंका सैनी की शादी पिछले वर्ष दिसंबर माह में गांव सब्दलपुर के पुनीत सैनी से हुई थी। प्रियंका सैनी के परिजनों का आरोप है कि प्रियंका सरकारी शिक्षिका थी और शादी के बाद से ही उसका पति व ससुराल के लोग उसकी नौकरी के पैसों को लेकर उसे परेशान करते थे।

यहां तक कि शादी से पहले 2 साल की नौकरी के पैसों का भी हिसाब मांग रहे थे और दहेज लाने को भी उसे प्रताड़ित करते रहते थे। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें सूचना दी गई कि प्रियंका ने फांसी लगा ली है। वह आनन-फानन में जब बेटी की ससुराल पहुंचे तो ससुरालिये वहां से फरार मिले और बेटी मृत पड़ी मिली।

सूचना मिलने पर थाना कुतुबशेर पुलिस भी मौके पर पहुंची और प्रियंका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से उसके आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img