Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

समझौते के लिये बुलाया तेजाब डालने का आरोप

  • एसएसपी आफिस पहुंची पत्नी, पुलिस ने दर्ज की एनसीआर
  • इंस्पेक्टर किठौर ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: खुद को सपा नेता बताने वाले एक युवक पर उसकी पत्नी ने समझौते के लिये बुलाने पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। पत्नी तेजाब के कारण झुलस भी गई। किठौर थाने में पत्नी की सुनवाई नहीं हुई और पुलिस ने तेजाब जैसी गंभीर धारा लगाने के बजाय एनसीआर में मुकदमा दर्ज कर दिया। शुक्रवार को पत्नी झुलसी हालत में एसएसपी आॅफिस में पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर किठौर का कहना है कि पत्नी पहले भी दो मुकदमे दर्ज करा चुकी है, इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।

मुंडाली के सफियाबाद लोटी निवासी दिव्यांशी पुत्री आशाराम की शादी कुंज विहार गली नंबर एक निवासी अंकित पुत्र मिथन सिंह से हुई थी। दिव्यांशी का आरोप है कि शादी के बाद से उसे दहेज को लेकर परेशान किया जाने लगा था। पति अंकित मारपीट करता था। इस संबंध में मुंडाली थाने और नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

एसएसपी आफिस में अपने परिजनों के साथ आई दिव्यांशी ने बताया कि 17 मई को अंकित ने उसे बुलाया और कहा कि किठौर के हापुड़ अड्डे पर आ जाओ। आपस में बातचीत कर मतभेद मिटाने है। बताया कि जब वह शादी को बचाने के लिये अंकित के पास गई तो अंकित उसे स्कूटी पर बैठाकर गांधी इंटर कॉलेज ले गया और बोला कि अगर मुकदमे वापस नहीं लिये तो चेहरा बिगाड़ दूंगा।

दिव्यांशी ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी को बताया कि अंकित ने जो खुुद को सपा नेता बताता है ने स्कूटी से तेजाब की शीशी निकाली और चेहरे और हाथ पर डाल दी। दिव्यांशी ने बताया कि उसे झुलसी अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिव्यांशी ने जब किठौर थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने बजाय तेजाब से हमले के गाली-गलौज, मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img