Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

‘फर्जी मदरसों, विद्यालयों के खिलाफ होगी कार्रवाई’

  • माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री ने ओवैसी पर किया पलटवार
  • निजी स्कूल की तरह सरकारी स्कूलों को भी दी जाएंगी पूरी सुविधाएं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी शुक्रवार को मेरठ पहुंचीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अपने अंदाज में ओवैसी पर पलटवार करते हुए कहा कि मदरसों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी न करें। जहां भी छात्रवृत्ति को लेकर घोटाले हो रहे हैं, चाहे वह मदरसे हो या स्कूल सभी जगह से भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा।

वही उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के विकास के लिए कार्य किए जाएंगे। निजी स्कूल की तरह सरकारी स्कूलों में भी पूरी सुविधाएं दी जाएंगी। स्कूलों में किताबों की कमी पर उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच कराई जाएगी और सभी स्कूलों तक किताबें भिजवाई जाएंगी।

यूपी के नए बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को लेकर पूछे गए सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के नए अध्यक्ष से कार्यकतार्ओं में नई जागृति आई है। राज्यमंत्री ने कहा कि नए अध्यक्ष पश्चिमी यूपी से हैं। वह शुरू से संगठन के व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी में जीत दर्ज करेगी।

राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा, जाति, धर्म के आधार पर नहीं मानवता के आधार पर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस तरह की राजनीति कर रहा है। उससे स्पष्ट है कि वह धर्म की राजनीति है। भाजपा वोट नहीं विकास के आधार पर राजनीति करती है।

10 2

बता दें कि शुक्रवार को मेरठ पहुंची माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकारी अनुदान लेने के मकसद से चलाए जा रहे मदरसों और विद्यालयों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान भ्रष्टाचार का अड्डा हैं और वास्तव में इनका शिक्षा से कोई लेना देना नहीं है। इस बार दसवीं और बारहवीं का परीक्षाफल उत्साहवर्धक रहा है।

सरकार माध्यमिक विद्यालयों के कायाकल्प के प्रति गंभीर है। विद्यालयों में सीबीएसई की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम में भी पठन-पाठन की तैयारी की जा रही है। इसके साथ खेल कूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। वार्ता के दौरान कई संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी दिया। सर्किट हाउस में उनसे मिलने जनप्रतिनिधियों के साथ कई फरियादी भी पहुंचे।

माधवपुरम निवासी सुरेश चंद शर्मा ने कहा उनके बेटे ओम प्रकाश की कोरोना में मौत हो गई थी। बेटा बड़ौत में एक स्कूल में हिंदी का शिक्षक था। 11 वर्ष की मानसिक विकलांग पोती के साथ आए सुरेश ने बताया कि इसकी मां का देहांत तीन साल पहले हो चुका है। अब स्कूल प्रबंधन ग्रेच्युटी की रकम देने में आनाकानी कर रहे हैं।

मंत्री गुलाब देवी ने सहायता का आश्वासन दिया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने त्रिशला देवी कनोहर लाल बालिका इंटर कालेज में विज्ञान वर्ग की मान्यता दिए जाने की मांग की। विधायक ने रघुनाथ गर्ल्स इंटर की प्रधानाचार्य डा. रजनी रानी शंखधर को परीक्षा केंद्र के संबंध में परिषद द्वारा पांच वर्ष के लिए डिबार करने के आदेश के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।

कहा प्रधानाचार्य रजनी को वर्ष 2016 में राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज में अंग्रेजी संगीत विषय की शिक्षिकाओं की नियुक्त की मांग की। दोनो विषयों के क्रमश: 13 और नौ वर्षों से पद रिक्त चल रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img