जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री की स्टार्स अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की इन दिनों डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की एक फिल्म के लिए काम कर रहे हैं। अभी तक इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ था। अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के टाइटल मिल गया है। इस फिल्म का नाम ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ होगा। अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की फिल्म को वासु भगनानी और जैकी भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ एक आउट एंड आउट कॉमेडी है और इस फिल्म का नाम इस बात की तरफ इशारा करता है। ये एक हीरो की कहानी है और उसके लव ट्रांयगल में फंसने पर ह्यूमर पैदा करती है। फिल्म को बड़े पैमाने पर यूके में शूट किया गया है और आखिरी शेड्यूल कुछ हफ्ते में खत्म हो जाएगा।’

अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ की इस साल के आखिरी में शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है। ये फिल्म साल 2023 के बीच में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताते चलें कि ये पहला मौका होगा जब अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर किसी फिल्म में एक साथ काम करते नजर आएंगे।

अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ में डांस नंबर भी हैं। मुदस्सर अजीज की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर भी थी। इस तरह से अब साल 2019 के बाद मुदस्सर की अगली फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ है।

