Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

एडीजी व आईजी ने किया पुरामहादेव मंदिर का निरीक्षण

  • श्रावणी मेले को देखते हुए किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के दिए आदेश

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: पुरामहादेव मंदिर में लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले को देखते हुए एडीजी व आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ मंदिर के पुजारी व कमेटी के पदाधिकारियों से भी जानकारी ली और सभी तैयारी समय से पूर्ण करने के आदेश दिए।

ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर 25 से 28 जुलाई तक चार दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 20 लाख से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना है। जिसको लेकर शासन प्रसाशन जोर शोर से मेले की तैयारियों में लगा हुआ है। बुधवार की दोपहर एडीजी राजीव सब्बरवाल और आईजी प्रवीण कुमार मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने मंदिर पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले मंदिर पर कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों का निरीक्षण किया।

इसके बाद बेरिकेटिंग, सीसीटीवी कैमरों, गर्भ गृह, पार्किंग, मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और मेले के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि हमारी पहली जिम्मेदारी जल लेकर आने वाले कांवड़ियों को शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक कराने की है इसलिये मेला शुरू होने से पहले ही सभी अपनी तैयारियां पूरी कर ले। इसके बाद मंदिर समिति के लोगों से भी मेले के बारे में जानकारी ली और मेले को सफल बनाने के लिये विचार विमर्श किया।

इस दौरान एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी मनीष कुमार मिश्रा, सीओ विजय चौधरी, मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा, सुरेंद्र यादव एडवोकेट, संजीव शर्मा, चेयरमैन मांगेराम यादव, ब्रहमपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img