Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

एडीजी जोन ने शहर में किया गश्त

  • चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए दिनभर शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों में गश्त किया। यही नहीं एडीजी जोन ने मुस्लिम क्षेत्रों में भी गश्त किया और चौराहों पर खड़े पुलिसकर्मियों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए।

कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को लेकर सरकार व जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो चुका है। जिला प्रशासन ने जहां शहर में रात आठ बजे सुबह सात बजे तक का कर्फ्यू लगा रखा है। वहीं अब प्रत्येक रविवार का लॉकडाउन लगाने की भी घोषणा कर रखी है।

जिसके चलते रविवार को पूरा दिन लॉकडाउन रहा। वहीं, लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए एडीजी जोन ने भी शहर का जायजा लिया और अपने काफिल के साथ जेल चुंगी से होते हुए कमिश्नरी आवास चौराहा, स्टेडियम चौराहा से होते हुए कॉपरेटिव बैंक चौराहा, बच्चा पार्क से बेगम पुल, जीरो माइल चौराहा और वहां से वापस बेगमपुल से होते हुए जली कोठी और केसर गंज चौकी से होते हुए घंटाघर पहुंचे।

इसके बाद एडीजी घंटाघर से होते ही वैली बाजार से निकलकर ब्रह्मपुरी चौराहा और वहां से भूमिया का पुल होते हुए हापुड़ अड्डा चौराहा पहुंचे। हापुड़ अड्डा चौराहे का हाल देखने के बाद वह एल ब्लॉक चौकी से होते हुए शास्त्रीनगर से निकलकर तेजगढ़ी चौराहा और वहां से यूनिवर्सिटी रोड से होते हुए अपने बंगले पर पहुंचे।

इस बीच एडीजी राजीव सब्बरवाल ने चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए और सड़कों पर घूमने वाले लोगों के साथ सख्ती से पेश आने के आदेश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img