जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: बिजनौर दिल्ली हाईवे स्थित भगवंत इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में शनिवार को किसान मजदूर इंटर कॉलेज, चोरावाला मुजफ्फरनगर के छात्र छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ असिस्टेंट डायरेक्टर डा. पुष्पनील वर्मा, किसान मजदूर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी, अध्यापक बृजेश कुमार, विनोद गर्ग, उर्वशी, रिया चौधरी, निकुल देशवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डा. पुष्पनील वर्मा ने भ्रमण पर आए सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी और बताया कि आप अपने दृढ़ संकल्प से ही अपने जीवन में सभी उपलब्धि हासिल कर सकते हो जो आप जीवन में करना चाहते हो।

