Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

हरियाणा के चुनाव परिणाम से घबराए केजरीवाल, अब दिल्ली में किए बड़ा ऐलान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हरियाणा में कांग्रेस की हार का सीधा असर दिल्ली की राजनीति पर पड़ा है। आम आदमी पार्टी ने ऐलान कर दिया है कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से कोई समझौता नहीं करेगी। पार्टी अपने काम के दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी और जीत हासिल करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ही पार्टी कार्यकर्ताओं से अतिउत्साह में न रहने और मजबूती से चुनाव में उतरने का सुझाव दिया था।

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने अमर उजाला से कहा कि पार्टी ने दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए बहुत काम किया है और उनका काम ही दिल्ली में पार्टी को जीत दिलाने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी दूसरे दल के समर्थन या सहयोग की आवश्यकता नहीं है। जनता का सहयोग और समर्थन अरविंद केजरीवाल के साथ बना हुआ है और उनके लिए यही काफी है।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हर राज्य का चुनाव अलग होता है और वे किसी एक राज्य के चुनाव को किसी दूसरे राज्य के चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहतीं। लेकिन जिस तरह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और अब आतिशी मारलेना की सरकार काम कर रही है, उसे देखते हुए उन्हें पूरा भरोसा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी एक बार फिर रिकॉर्ड बहुमत से सरकार बनाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

AI Impact Summit: भारत का एआई नेतृत्व, 70 देशों का समर्थन, घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी...
spot_imgspot_img