Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

लॉकडाउन के बाद बुधवार को होगी नगर पालिका की बोर्ड बैठक

  • डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह का पुन: टेंडर को हंगामें की आशंका

जनवाणी ब्यूरो

शामली: लॉकडाउन में चार मई को राहत सामग्री की व्यवस्था को हुई बोर्ड बैठक के बाद करीब छह माह बाद नगर पालिका पालिका की बैठक बुधवार को होने जा रही है। यह बैठक खूब हंगामेंदार होने की आशंका है। इसमें सबसे बड़ा एजेंडा डोर टू डोर कूडा संग्रह का ठेका दोबारा दिए जाने शामिल है जिसको लेकर हंगामें की आशंका है।

शामली नगर पालिका परिषद के सभागार में बुधवार को दोपहर तीन बजे बोर्ड बैठक होनी है। बोर्ड बैठक के एजेंडे में प्रमुख रूप से डोर टू डोर कूड़ा कलक्शन के लिए पुन: टेंडर किए जाना शामिल है। गत बोर्ड बैठक में कोरोना का हवाला देते हुए ठेका दिसंबर माह तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया था, जिसका कई सभासदों ने पुरजोर विरोध किया था। आधा दर्जन सभासदों ने इस ठेके को लेकर कमिश्नर तक शिकायत की थी जिसमें कमिश्नर स्तर से जांच भी शुरू हुई थी। इसके अलावा दूसरा एजेंडा नालों की सफाई का ठेके देने का प्रमुख रहेगा।

आधा दर्जन सभासदों ने इस ठेके पर भी सवाल खड़े किए हैं। साथ ही आय-व्यय का विवरण बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। दोनों ठेकों को लेकर काफी समय से कुछ सभासद विरोध कर रहे थे लेकिन सभासदों की यह संख्या कम ही थी पर अब विरोधी खेमे के सभासदों की संख्या बढ़ी है। उधर, नगर पालिका के ईओ सुरेंद्र यादव का कहना है कि बैठक के संबंध में सभी सभासदों को एजेंडा भेज दिया गया है। पहले बोर्ड बैठक लॉकडाउन में 4 मई को हुई थी जिसमें सांसद प्रदीप चौधरी और विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी शामिल हुए थे। प्रमुख रूप से कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का 15 फीसद खर्च करने का प्रस्ताव पास किया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img