Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

मुंशी को हड़काने के बाद सिविल ड्रेस प्रकरण में उलझे एसओ

  • एसपी ने दूसरे दिन फिर से झिंझाना एसओ से मांगा स्पष्टीकरण

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: झिंझाना थाना प्रभारी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। थाने के मुंशी को हड़काने की वीडियो की वायरल के बाद अब हत्या जैसे संगीन अपराध पर सिविल ड्रेस में पहुंचने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी अपने सीनियर अधिकारी के सामने सिविल ड्रेस में पहुंचे थे। दोनों मामलों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अधीक्षक ने दूसरे दिन फिर थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने प्रदेश पुलिस को अनुशासन में रहने के आदेश दिए हैं जिसमें वर्दी को लेकर भी सख्त आदेश हैं। लेकिन झिंझाना थाना प्रभारी पर डीजीपी के आदेश भी बेअसर नजर आ रहे हैं। थाने के मुंशी को पुलिसकर्मियों के सामने हड़काने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि झिंझाना थाना प्रभारी एक ओर मामले में उलझते नजर आ रहे हैं। इस बाद झिंझाना थाना प्रभारी हत्या व चोरी जैसे संगीन अपराधिक घटना पर बिना वर्दी के नजर आ रहे हैं वो भी अपने सीनियर अधिकारी के सामने।

61 6

ट्रेक सूट में सीओ के सामने घटना पर पहुंचने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने इसका संज्ञान लिया और थाना प्रभारी सर्वेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। इतना ही नहीं थाने के मुंशी को हड़काने का वीडियो एक दिन पहले ही वायरल होने पर एसपी ने उसमें भी स्पष्टीकरण भेजने के आदेश दिए थे। झिंझाना थाना प्रभारी सर्वेश कुमार अपने कारनामो को लेकर दो दिनों से सुर्खियों में है।

सोशल मीडिया पर तो यह भी वायरल हो रहा है कि थाना प्रभारी वर्दी से परहेज करते हैं और वर्दी पहनना एसओ को नागवार गुजरता है। झिंझाना एसओ अक्सर ड्यूटी के दौरान सिविल वर्दी में रहते हैं। मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित टीवीएस बाइक एजेंसी में चोरी की घटना का निरीक्षण करने पहुंचे सीओ कैराना जितेंद्र सिंह वर्दी में थे जबकि थाना प्रभारी ट्रेक सूट में नजर आ रहे थे। वहीं एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि थाना प्रभारी की डयूटी के दौरान सिविल वर्दी में वायरल वीडियो को लेकर भी थाना प्रभारी से स्पस्टीकरण मांगा गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img