Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

कृषि मंत्री ने भारत घाट और अयोध्या पथ का लोकार्पण किया

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश/हरिद्वार: कुंभ मेला-2021 योजना के तहत मुनिकीरेती में गंगा तट पर 1280.10 लाख रुपये की लागत से निर्मित भरत घाट और अयोध्या पथ का कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यही योजनाएं क्षेत्र के विकास को नए आयाम प्रदान करेंगी।

मुनिकीरेती में रविवार को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी और समाजसेवी बचन पोखरियाल ने संयुक्त रुप से कुंभ मेला निधि से निर्मित योजनाओं का लोकार्पण किया। 1280.10 लाख करोड़ की लागत से यहां गंगा तट पर 300 मीटर अयोध्या पथ का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 600 मीटर लंबाई का भरत घाट, जो पूर्व में गंगा की बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे तैयार किया गया है।

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह दोनों योजनाएं क्षेत्र की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी। इनसे यहां पर्यटकों की आमद बढ़ेगी और स्थानीय नागरिकों को भी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता प्रेम सिंह पवार, अधिशासी अभियंता कमल सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल, शंभू पासवान, सभासद धर्म सिंह, गजेंद्र सजवाण, बिल्लू चौहान, मनोज बिष्ट, सुभाष चौहान, मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, बिना जोशी, सरोज कुकरेती, इंदिरा आर्य, विश्वेश्वरी उनियाल, लीला रमोला, पुष्पा ध्यानी, शशि कंडारी, गोपाल चौहान, भगवती प्रसाद काला, रामा बल्लभ भट्ट, रोशनी रस्तोगी आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img