मुख्य संवाददाता |
बागपत: रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी अहमद हमीद ने बागपत विधानसभा क्षेत्र के अमीनगर, बरसिया व तिलपनी में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा की और गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की।
शुक्रवार को गठबंधन प्रत्याशी अहमद हमीद क्षेत्र के अमीनगर सराय में पहुंचे। जहां पर चेयरमैन मांगेराम यादव के नेतृत्व में टंकी के पास अहमद हमीद का भव्य स्वागत हुआ। चेयरमैन के आवास पर नुक्कड़ सभा हुई। जिसमें सर्वसमाज के लोगों ने अहमद हमीद का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रत्याशी ने कहा कि सर्वसमाज का साथ ही बागपत को विकास की ओर अग्रसर करेगा।
बिना किसी बहकावे में आए एकजुटता से मताधिकार का प्रयोग कर गठबंधन की सरकार बनाने का काम करें। इसके बाद बरसिया व तिलपनी में जनंसपर्क व नुक्कड़ सभा के दौरान उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने हमेशा उनके परिवार को आशीर्वाद और स्नेह दिया है। इस बार यहां की जनता ने मौका दिया तो यहां भेदभाव की राजनीतिक नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर विकास किया जाएगा। इस दौरान दर्जनों समर्थक, कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

