Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

भाजपा राज में दंगा व अपराध मुक्त बना प्रदेश: कृष्णपाल

डगरपुर गांव: जनसभा में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का हुआ जोरदार स्वागत


जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: बागपत विधानसभा क्षेत्र के डगरपुर गांव में हुई जनसभा में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बागपत से कमल खिलेगा तो यूपी के साथ केंद्र भी मजबूत होगा। यूपी में योगी सीएम बनेंगे तो आगे मोदी पीएम बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में दंगा व अपराध मुक्त प्रदेश बना, भरष्टाचार मुक्त प्रदेश के रूप में पहचान मिली। उन्होंने योगेश धामा को विजयी बनाने की अपील भी की।

डगरपुर गांव में स्वर्गीय चौधरी ब्रहमपाल सिंह अखाडे पर एक जनसभा हुई। जिसमें फरीदाबाद से सासंद और केद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर पहुंचे। साथ में बागपत विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा, विधायक एवं लोनी से प्रत्याशी नंद किशोर गुर्जर भी पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने मंत्री व अन्य नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बागपत व लोनी में पहले खूब अपराध होता था, लेकिन जब से भाजपा आई है दंगा करने वाले, अपराध करने वाले सड़कों पर नजर नहीं आते हैं। गुंडों को उनकी जगह भेजने में भाजपा ने देरी नहीं लगाई और प्रदेश को भय मुक्त, अपराध मुक्त, दंगा मुक्त के रूप में स्थापित किया। केंद्र से चलने वाली योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पहुंच रहा है।

23

पहले वह घोटालों में ही गुम हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि योगी जब सीएम बनेंगे तब बागपत, लोनी व आसपास की सभी सीटों पर भाजपा विजयी होगी। उन्होंने सभी से एक जुट होकर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। विधायक एवं प्रत्याशी योगेश धामा ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें 2017 में जीत दिलाने का काम किया था। उन्होंने क्षेत्र की जनता के विश्वास को कभी कम नहीं होने दिया।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर वह आगे भी खरा उतरने का प्रयास करेंगे और विश्वास में कमी नहीं होने देंगे। इस अवसर पर नंद किशोर गुर्जर ने भी एकजुटता से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, बागपत विधानसभा प्रभारी योगेश त्रिपाठी, करतार गुर्जर, जयकरण सिंह, सतेंद्र, देवेंद्र प्रमुख, रणबीर, कुंवरपाल, भोपाल प्रधान, गौरव, रविंदर बली, काशी प्रधान, महेश त्यागी, मुकेश प्रधान आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img