- मंडावली में किया गया पंजीकरण शुरू
जनवाणी संवाददाता |
मंडावली: कोरोना वायरस को लेकर महामारी के दौरान सरकार के द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के कारण जो मजदूर अपना काम छोड़कर अपने घर चले आए जिनकी रोजी-रोटी खत्म हो गई उनको सहायता के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार एक हज़ार रुपये देने के लिए पंजीकरण शुरू कराया।
मंडावली के जूनियर हाई स्कूल में लेखपाल दीपक त्यागी के नेतृत्व में निगरानी समिति की बैठक हुई जिसमें दीपक त्यागी ने बताया कि जिन मजदूरों के पंजीकरण पहले से हैं उनके खाते में और जिनके पंजीकरण नहीं है प्रवासी मजदूर हैं उनकी बैंक की किताब आधार कार्ड लेकर पंजीकरण किया जा रहा है। उनके खाते में उत्तर प्रदेश सरकार एक हज़ार महीने के हिसाब से भेजेगी ताकि वह उनसे अपने घर का खर्चा चल सके। मंडावली में बुधवार को बाहर से आए प्रवासी मजदूर अपने पंजीकरण करवाने के लिए पहुंचे।

