Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

एयर क्वालिटी इंडेक्स गिरा, रात हुई सर्द

  • दिन का बढ़ा और रात का गिरा तापमान

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: दो दिन से मेरठ की हवा में थोड़ा सुधार दिख रहा है। खराब हो रही हवा की सेहत सुधरने पर एयर क्वालिटी इंडेक्स धड़ाम होता जा रहा है। रविवार को एक्यूआई 222 दर्ज किया गया। जबकि मौसम में बदलाव से रात और सर्द हुई है। नवंबर में खराब श्रेणी में रहा एक्यूआई अब दिसंबर के दो दिन में थोड़ा सुधरता हुआ दिख रहा है। जिस कारण से एक्यूआई में गिरावट दर्ज की जा रही है। हवा चली तो एक्यूआई भी सुधरता हुआ चला गया।

धीरे-धीरे एक्यूआई में एक दो दिन तक राहत के आसार दिख रहे हैं। इसके बाद फिर से बढ़ने की संभावना है। हवा के चलने से थोड़ी राहत मिलती रहेगी। रविवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 222 दर्ज किया गया। इसके अलावा जयभीमनगर में 264, पल्लवपुरम में 253, गंगानगर में 148 दर्ज किया गया। वहीं, मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 व न्यूनतम 47 दर्ज किया गया।

05 3

दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है और रात का तापमान करीब दो डिग्री गिर गया है। हवा चलने से मौसम थोड़ा बदला है। पहाड़ी क्षेत्रों के ऊपरी हिस्सों में हो रही बर्फबारी के चलते भी मैदानी इलाकों में मौसम ठंडा होगा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि ठंड का असर एक सप्ताह में और बढ़ेगा। सुबह कोहरा दिखाई दिया। कहीं पर कम तो कहीं पर ज्यादा रहने के आसार है। पिछले तीन-चार दिन से ओस रात में ज्यादा पड़ने के चलते मौसम में नमी बनी हुई है। जिस कारण से कोहरा भी सुबह के समय दिखने लगा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img