Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

अखिलेश यादव ने पूछा सवाल, भाजपाई हो गए बेहाल!

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बसपा प्रमुख मायावती को भाजपा क्या राष्ट्रपति बनाएगी? यह सवाल पूछा है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने। करहल से विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को मैनपुरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने यहां पत्रकारों से वार्ता में कहा कि चुनाव में बसपा का वोट तो हासिल कर लिया है अब क्या मायावती को भाजपा राष्ट्रपति बनाएगी। उन्होंने कहा कि अगर मैनपुरी और एटा के बीच सपा सरकार में बना बिजली कारखाना सरकार चालू करा दे तो प्रदेश में बिजली का संकट समाप्त हो जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री यदि अपनी दुकानों पर बुलडोजर चलाते हैं तो 200 करोड़ मुआवजा उठाते हैं। गरीब पर बुलडोजर चलता है तो उस पर मुकदमा दर्ज हो जाता है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जाता है। सरकार लोगों को जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं दे पा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। समाज के हर वर्ग के लोग सपा में भरोसा जता रहे हैं।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार युवाओं को रोजगार, बेरोजगारों को नौकरी, किसानों को खाद, बीज, बिजली, पानी नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि किसान का गेहूं निजी कंपनियां खरीद रही हैं। जो आटा बनाकर महंगा बेचेगी। सरकार किसानों का गेहूं तक नहीं खरीद पा रही है। उन्होंने कहा कि सपा पर जातिवादी होने का आरेाप लगाने वाली भाजपा के शासन में मुख्यमंत्री की जाति के लोग प्रदेश के एक छोर से दूसरे छोर तक बैठे हुए हैं।

पूर्व एमएलसी से मिलकर ली जानकारी

शहर में दो जगह निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्टेशन रोड स्थित पूर्व एमएलसी अवधेश यादव के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व एमएलसी से संगठन और चुनाव के संबंध में जानकारी ली। संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क करने को कहा। पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजू यादव, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img