Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

अफगानिस्तान संकट को लेकर सर्वदलीय बैठक आज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अफगानिस्तान संकट पर चर्चा करने के लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक आज सुबह 11 बजे होगी। इस बैठक में अफगानिस्तान को लेकर भारत की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में अफगानिस्तान में भारत के निकासी मिशन और राजधानी काबुल समेत तालिबान के कब्जे वाले शहरों में बिगड़ते हालात पर चर्चा की जाएगी।

सभी दलों के नेताओं को वर्तमान स्थिति से अवगत कराएंगे डॉ. एस जयशंकर

इसके साथ ही इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राजनीतिक पार्टियों के संसदीय दलों के नेताओं को अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति से अवगत कराएंगे। इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक ट्वीट के माध्यम से दी थी।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि राजनीतिक पार्टियों के संसदीय दलों के नेताओं को विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर द्वारा अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति के बारे में 26 अगस्त, सुबह 11 बजे मुख्य समिति कक्ष, संसद भवन सौंध, नई दिल्ली में जानकारी दी जाएगी। ईमेल के जरिए आमंत्रण भेजे जा रहे हैं। सभी संबंधित लोगों से शरीक होने का अनुरोध किया जाता है।

असदुद्दीन ओवैसी और टीएमसी के प्रतिनिधि भी लेंगे भाग

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि उन्हें बैठक का निमंत्रण मिला है और वह इसमें शामिल होंगे। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे।

अफगानिस्तान से 800 से अधिक लोगों को भारत वापस लाया गया

बता दें कि भारत अब तक अफगानिस्तान से 800 से अधिक लोगों को वापस ला चुका है, जहां तालिबान अमेरिकी सेना की वापसी से दो सप्ताह पहले सत्ता में आया था। 15 अगस्त के बाद से, जब तालिबान ने सत्ता संभाली, कई उड़ानों ने भारतीय नागरिकों और अफगान सिख और हिंदू समुदायों के सदस्यों को वापस लाया है।

 आज भी 180 लोगों के आने की उम्मीद

अफगानिस्तान से निकाले गए 180 लोगों के एक नए जत्थे के  गुरुवार को काबुल से  भारत आने की उम्मीद है। भारत ने अपने निकासी मिशन का नाम ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ रखा है। बता दें कि अमेरिकी केंद्रीय कमान के कर्मी काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा संभाल रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img