Thursday, December 11, 2025
- Advertisement -

Saharanpur News: दहेज की मांग और मारपीट का आरोप, विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर कराया मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: विवाहिता सरिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना सहारनपुर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

कोतवाली सदर बाजार के गलीरा निवासी सरिता ने बताया कि उसकी शादी 19 नवंबर 2011 को नीरज, निवासी तल्हेड़ी बुजुर्ग के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के समय उसके माता-पिता ने लगभग 5 से 6 लाख रुपये का दान-दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद पति नीरज, सास सुनीता, ससुर फूल सिंह, ननद अमिता और देवर अचल दिये गए दहेज से खुश नहीं थे।पीड़िता के अनुसार शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उससे लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। परिवार की ओर से पांच लाख रुपये की मांग की जाती थी, और मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।

मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

थाने में दी तहरीर में सरिता ने आरोप लगाया कि 3 अगस्त 2025 को उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया गया। घटना के बाद वह अपने मायके सहारनपुर में रह रही है, जबकि उसके दोनों बच्चे ससुराल वालों के पास हैं।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने पति नीरज सहित आरोपी सास सुनीता, ससुर फूल सिंह, ननद अमिता और देवर अचल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। महिला थाने के उपनिरीक्षक सुनील कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के बयान के साथ सभी आरोपों और परिस्थितियों की जांच की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bijnor News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका अधिकारियों ने की फैक्ट्री सील

जनवाणी संवाददाता | नहटौरः एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका...

Shah-Bhagwat Andaman Visit: सावरकर की प्रतिमा का अनावरण, अमित शाह और भगवत का अंडमान दौरा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...
spot_imgspot_img