जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: जनपद में निहाल रोड़, जी.टी.रोड़ स्थित भारत चैरिटेबल हॉस्पिटल को 30 बैडेस कोविड हॉस्पिटल को कोविड-19 नियमों की शर्तों के आधार पर चलाये जाने की अनुमति दी गयी है। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित जांच समिति की आख्या संस्तुति और स्थलीय परीक्षण के बाद यह निर्णय लिया गया।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि भारत चैरिटेबल हॉस्पिटल द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्गत इन्फेक्शन प्रिवेन्शन एण्ड कन्ट्रोल (आई0पी0सी0) प्रोटोकॉल का अनुपालन किया एवं कराया जायेगा।
उन्होने कहा कि चिकित्सालय द्वारा कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दरों के आधार पर उपचार किया जायेगा। उन्होने कहा कि शासन द्वारा निर्गत आदेशों का कडाई से अनुपालन कराया जायेगा। अखिलेश सिंह ने कहा कि भारत चैरिटेबल हॉस्पिटल के द्वारा अपने 90 प्रतिशत बेड्स पर एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रेफरल आदेश/प्रपत्र के बिना ही सीधे तौर पर उपचार हेतु कोविड-19 संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि भारत चैरिटेबल हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी के द्वारा रिक्त बेड्स की अद्यतन सूचना प्रात: 8:00 बजे व सांय 4:00 बजे चिकित्सालय के बाहर प्रदर्शित करते हुए पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत चैरिटेबिल हॉस्पिटल के द्वारा 10 प्रतिशत बेड्स पर एकीकृत कोविड एण्ड कमाण्ड सेंटर के द्वारा भरे जायेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि गैर जनपदीय कोविड रोगियों को भारत चैरिटेबल हॉस्पिटल में भर्ती करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी की संस्तुति के आधार पर ही गैर जनपद से आये कोविड रोगियों को हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती कराया जायेगा।

