Saturday, February 7, 2026
- Advertisement -

दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी जरुरी: आलिमा निशा

 

जनवाणी संवाददाता  |

चांदीनगर: रटौल के मदरसा मसीह उल उलूम में चल रहे दो दिवसीय सालाना जलसे में बोलते हुए आलिमा निशा ने कहा महिलाओं के लिए पर्दा जरूरी है। वहीं दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी जरूरी है।

WhatsApp Image 2022 03 07 at 5.24.48 PM

रटौल में ईदगाह के समीप स्थित मदरसा मसीह उल उलूम में दो दिवसीय सालना जलसे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर दराज के आलिमो ने भाग लिया। पहले दिन महिलाओं के लिए जलसे का आयोजन किया गया, जिसमें बोलते हुए आलिमा निशा ने कहा की महिलाओं के लिए पर्दा बहुत जरूरी है। पर्दा महिलाओं के अदब को बताता है।

इसके अलावा महिलाओं को अपने शौहर की नाफरमानी नहीं करनी चाहिए। हमेशा शौहर के साथ नरमी के साथ पेश आना चाहिए। उन्होंने कहा आज दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी बहुत जरूरी है। हमे दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी लेनी चाहिए।

वहीं हर सप्ताह महिलाओं को एक छोटे जलसे का आयोजन कर दीन से जुडी बाते अपने परिवार के साथ भी साझा करनी चाहिए। इस मौके पर आलिमा निशा,आलिमा सोनी,आलिमा रुखसार, कारी जमील,पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुब्बसिर, हाजी मुन्तजिर, जावेद चौधरी,आदि लोग मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img