जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से प्रोफाइल फोटो को हटाए जाने को लेकर ट्विटर की सफाई आई है। अमित शाह की प्रोफाइल हटाने की घटना पर ट्विटर ने कहा है कि उससे अनजाने में यह गलती हुई है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ट्विटर अकाउंट की डीपी में लगी तस्वीर (प्रोफाइल फोटो) गुरुवार की रात कुछ समय के लिए गायब हो गई थी, बाद में पता चला कि किसी ने अमित शाह की डीपी वाली फोटो पर कॉपीराइट का दावा कर दिया था, जिसके बाद ट्विटर ने यह कार्रवाई की और अमित शाह की प्रोफाइल फोटो हटा दी। हालांकि, कुछ देर बाद फोटो लगा भी दी गई।
अमित शाह के अकाउंट से फोटो हटाए जाने पर ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा कि एक अनजाने त्रुटि के कारण हमने अपनी वैश्विक कॉपीराइट नीतियों के तहत इस खाते को अस्थायी रूप से लॉक कर दिया था। हालांकि, इस फैसले को तुरंत बदल दिया गया और अकाउंट पूरी तरह से एक्टिव हो गया।
Due to an inadvertent error, we temporarily locked this account under our global copyright policies. This decision was reversed immediately and the account is fully functional: Twitter Spokesperson on Home Minister Amit Shah's account being temporarily locked yesterday evening https://t.co/KVPkyo2Lic
— ANI (@ANI) November 13, 2020
दरअसल, अमित शाह के वेरीफाइड ट्विटर अकांउंट के डीपी पर क्लिक करने पर वह तस्वीर नहीं दिख रही थी। डिस्पेल पिक्चर ( प्रोफाइल फोटो) की जगह एक ब्लैंक पेज आ रहा था और उस पर एक संदेश भी लिखा था, जिसमें कॉपीराइट मामले के तहत डीपी फोटो को हटाने की बात कही गई थी।
उस पर संदेश लिखा था- ‘कॉपीराइट के रिपोर्ट की वजह से तस्वीर को हटाया गया है।’ हालांकि, बाद में फिर डिस्प्ले पिक्चर दिखने लगी। मगर, ट्विटर की ओर से इससे अधिक कोई डिटेल नहीं दिया गया। बता दें कि हाल ही में ट्विटर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के आधिकारिक ट्विटर हैंडल की डीपी भी हटा दी थी और कंपनी ने कॉपीराइट उल्लंघन का भी हवाला दिया था। गौरतलब है कि अमित शाह के ट्विटर पर 23 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

