Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने मुठभेड़ में एक इनामी गो तस्कर दबोचा

  • पकड़ा गया गो तस्कर है बीस हजार का इनामी बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: बुधवार को कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गो तस्कर बदमाश को लंगड़ा कर दबोच लिया। जबकि बदमाश का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गये बदमाश से तमंचा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है। पकड़े गये गो तस्कर बदमाश पर एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज बताये गये है। और बीस हजार का इनामी बदमाश है। पुलिस ने बदमाश से कड़ी पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया था।

इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश गंगनहर पर स्थित नावला रोड पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े है। मुखबिर की सूचना पर कस्बा इंचार्ज राधेश्याम यादव भारी पुलिस बल के साथ नावला रोड पर और सघन वाहन चेकिंग अभियन चलाना शुरू कर दिया।

इस दौरान पुलिस को एक बाइक पर दो संगदिग्द युवक दिखाई दिये जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो यूवकों ने पुलिस को देखकर उन पर फायर झोंक दिया। जंगल मे घुस गये। वही पुलिस ने भी जंगल की घेराबंदी कर बदमाशों को ललकारते हुए उन पर फायर किया।

78 2
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद सीओ आशीष पटेल।

दोनो तरफ से कई राउंड फायरिंग में पुलिस की गोली पेर में लगने से एक गो तस्कर बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस ने जंगलो में काम्बिंग की मगर बदमाश का कोई सुराग नही लगा। उधर पकड़े गये घायल बदमाश से पुलिस ने तलाशी के दौरान एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक बिना नम्बर की स्पेलण्डर बाइक बरामद की है।

इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि पकड़ा गया गो तस्कर बदमाश बीस हजार रुपये का इनामी बदमाश है। जिसका नाम आजाद पुत्र मेहर इलाही निवासी शराफत कालोनी थाना खतौली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाश आजाद पर गो तस्करी समेत एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

पुलिस को बदमाश आजाद की काफी समय से तलाश थी। जिसे पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ में दबोच लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद बदमाश को जेल भेज दिया था। वही सीओ आशीष पटेल ने भी मुठभेड स्थल पर पहुचकर बदमाश के सम्बंध में जानकारी की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img