जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: कस्बे के बस स्टैंड पर गत रात्रि अनस की गोली मारकर की गई हत्या के में बाद उसके शव को दहशत और गम के माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच निकले जनाजे में काफी भीड़भाड़ रही। रविवार की रात को अनस के मर्डर के बाद बस स्टैंड के इलाके में दहशत का माहौल है। मोहल्ले में मातम सा छाया हुआ है।
सोमवार को दोपहर के बाद अनस का शव जब उसके घर पहुंचा तो वहां कोहराम सा मच गया। मृतक के परिवार को सांत्वना देने वालों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश दिखाई दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच निकले अनस के जनाजे को जूड कब्रिस्तान ले जाया गया। उसके शव को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

