Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

पुरातन छात्र सम्मेलन में छात्रों ने की अपनी पुरानी यादें ताजा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आरजी पीजी गर्ल्स कॉलेज का परिसर रविवार को पूरी तरह सजा हुआ था। मौका था पुरातन छात्रा समिति की ओर से पुरातन छात्रा सम्मेलन और वार्षिकोत्सव का, जिसमें दूरदराज से पुरातन छात्राएं शामिल हुई। इस दौरान कहीं पर फूलों की माला से सजावट की गई थी, तो कहीं पर रंगोली ने सतरंगी छटा बिखेरी हुई थी।

वहीं मधुर गीतों की धुन से पूरा परिसर मंत्रमुग्ध था। कार्यक्रम में 1959, 1970, 1964 और 1985 तक की छात्राओं ने भाग लियात। वही छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पुरानी यादों को ताजा कर समा बांधा।

साथ ही कार्यक्रम में सेल्फी और ग्रुप फोटो का सिलसिला भी देर तक चलता रहा। शाम के समय सभी पुरातन छात्राओं ने अपने परिसर व कक्षाओं के भवन को करीबी से देखा। इस अवसर पर समिति की सचिव डा. कुमकुम पारिख ने सभी का स्वागत किया व समिति की उपसचिव डा. अर्चना रानी व सहायक सदस्य डा. नाजिमा इरफान व डा. पूनम लता सिंह ने कालेज का गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

09

वर्तमान प्राचार्या व समिति की अध्यक्ष डा. दीपशिखा ने मुख्य अतिथि दीप्ती बंसल, कृष्णा गौड व लोकपाल अंशु त्यागी के साथ मिलकर मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाया। शुरूआत में वार्षिक रिपोर्ट को प्रस्तुत की गई। समिति की कोषाध्यक्षा डा. नीना बत्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

पुरातन समिति की ओर से पांच वरिष्ठतम पुरातन छात्राओं को सम्मानित किया गया। समिति की उपाध्यक्ष डा. संगीता कुमार व दोनों बहनों मंजु व सुषमा ने अपनी माता के नाम पर प्रमिला मित्तल स्कॉलरशिप 10 मेधावी छात्राओं को प्रदान की। साथ ही सुमन झुनझुन वाला ने भी अपनी माता के नाम पर 10 सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्राओं को स्कालरशिप प्रदान की। समिति की उपसचिव डा. अर्चना रानी ने आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

कार्यक्रम में प्राचार्या डा. दीपशिखा, पूर्व प्राचार्या व पुरातन छात्रा डा. मधु मित्तल ने शिवानी मित्तल, अर्चना, स्वाति, नीना, कुमकुम के साथ तीज पर्व पर सुंदर लोक गीत व नाटिका प्रस्तुत की। शिवरात्रि के पर्व को नृत्य के माध्यम से सीमा गग्र, देवांशी शर्मा, जन्माष्टमी पर्व पर डा. अंजु अग्रवाल, मंजु गर्ग, नीतू भारद्वाज ने कृष्णलीला प्रस्तुत किया। सक्रिय सदस्य निशी जैन ने ग्रीष्म ऋतु पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।

इसके अलावा नवरात्र पर आधारित मां दुर्गा के नौ रूपों को प्रस्तुत कर नृत्य की प्रस्तुति दी। शिवांगी ने सुंदर क्रिसमस कैरोला गाया। इसी क्रम में शबाहत, तहमोना, यशी, नाजिमा, अर्चना ने लोहड़ी, बैसाखी पर पंजाबी टप्पे व नृत्य की प्रस्तुति दी। अंत में होली के महारास के साथ डांडिया की शानदार प्रस्तुति दी गई।

साथ ही तंबोला गेम भी खिलवाया। कार्यक्रम में डा. अनविता अग्रवाल, डा. पूनमल लखनपाल, डा. अंजुला राजवंशी, डा. मंजरीपाल, अमृत अग्रवाल, प्रतिमा त्यागी, रेखा, मुक्ता, शैल अग्रवाल, रेखा जैन, मुक्ता जैन, शैल अग्रवाल, डा. अमिता शर्मा, डा. रीनू जैन, डा. अर्चना आदि तमाम पुरातन छात्राएं रही।

आॅनलाइन भी दी प्रस्तुति

कुछ पुरातन छात्राओं ने आॅनलाइन अपनी हाजिरी दी। उन्होंने अपना संदेश दिया। साथ ही सभी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img