जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्र- छात्राओं का नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर लगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संजीता रानी, अनिल प्रकाश बंसल, कौशल कृष्ण, विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश चंद्र गर्ग, उपप्रबंधक डा. अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, डायरेक्टर डा. मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आजादवीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर टीकाकरण कैम्प का शुभारम्भ किया।
भारत सरकार के निदेर्शानुसार विद्यालय में पढने वाले 15 वर्ष से ऊपर के सभी छात्र- छात्राओ काकोरोना से बचाव को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण किया गया।
वैक्सीन की पहली डोज का टीका प्रात: 11:00 बजे से अपराहन तीन बजे तक रजिस्ट्रेशन के उपरांत लगाया गया।
कैम्प को सफल बनाने में ऋतू जैन, हरदीप कौर एवं विकास कुमार का योगदान रहा। डायरेक्टर डा. एमके गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

