जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: अपर पुलिस अधीक्षक थाने का वार्षिक निरीक्षण करते हुए थाना परिसर व भोजनालय में सफाई में नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए दिशा निर्देश दिए हैं।
एडिशनल एसपी राजेश श्रीवास्तव ने शनिवार को थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में सफाई पर ज्यादा ध्यान दिया और अच्छी सफाई न मिलने पर नाराजगी जताई। एक दीवार में दरार पाए जाने पर उन्होंने उसे ठीक कराने के निर्देश दिए और थाने के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया।
एएसपी ने जमानत पर आए अपराधियों पर नजर रखने और वांछितों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से मधुर व्यवहार करने के थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं।

