जनवाणी ब्यूरो |
शामली: तीन कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के लिए प्रत्येक गांव से आटा, चावल, दाल आदि आंदोलनकारियों के सहयोग के लिए भेजा जा रहा है। इसके तहत गठवाला खाप के गांव लांक से ग्रामीणों ने खाद्य सामग्री एकत्रित कर दिल्ली भेजी।
शनिवार को क्षेत्र के गांव लांक में सोनू प्रधान व धीरज मलिक के नेतृत्व में 10 कुंतल गेहूं इकट्ठा कर उसका आटा बनवाया गया। साथ ही, चावल, दालें भी गांव से इकट्ठे की गई। सभी ग्रामवासियों ने आंदोलन को अपने स्तर से सहयोग देने में उत्साह दिखाया है। सोनू प्रधान ने बताया समय-समय पर गांव की तरफ से आंदोलनकारियों का सहयोग किया जाता रहेगा। रविवार को एक काफिला राशन लेकर दिल्ली पहुंचेगा।
इसमे मुख्य सहयोग जोगिंदर प्रधान, प्रवीण, संजीव मलिक, सुधीर मलिक ,अरविंद, मोनू , काला, रविन्द्र आदि ने किया।

