Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

विधानसभा चुनाव: 24,199 युवा पहली बार डालेंगे वोट

  • वर्तमान में मतदाताओं की संख्या 26 लाख से अधिक
  • 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 44 हजार से पार
  • महिला और युवा मतदाताओं के हाथ में प्रत्याशियों की किस्मत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। यहां मेरठ में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। इस बार मेरठ में मतदाताओं की बात की जाये तो यहां कुल मतदाताओं की संख्या 26 लाख 12 हजार 620 है। वर्ष 2017 के मुकाबले इस साल एक लाख 66 हजार 270 नये मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। उधर, अगर युवा मतदाताओं की बात की जाये तो यहां इस बार 24,199 युवा मतदाता पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।

मतदान का दिन धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया अब 21 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद नामांकन की जांच, नाम वापस और फिर 10 फरवरी को मतदान का दिन होगा। मतदान को लेकर प्रशासन भी पूरी तैयार है तो मतदाताओं ने अपना मत देने की तैयारी की है। यहां जनपद की बात करें तो मेरठ में इस बार 26,12,620 मतदाता हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 1,66,270 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। इनमें कुल पुरुष मतदाताओं की बात की जाये तो यहां 14,21,93 हैं और महिला मतदाताओं की संख्या 11,90,471 है।

पहली बार मतदान करने वालों की संख्या भी हजारों में

यहां 18 साल से 19 साल के बीच के मतदाताओं की बात की जाये तो मेरठ में ऐसे मतदाताओं की संख्या 24,199 है। इतनी संख्या में मतदाता पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। हजारों की संख्या में ऐसे युवा होंगे जो पहली बार सरकार बनाने में अपना सहयोग देंगे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। युवाओं में भी इस बार जोश होगा कि वह पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। उधर, 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओं की बात की जाये तो यहां 44 हजार से अधिक मतदाता 80 वर्ष के भी हैं।

महिला मतदाताओं की भी भागीदारी कम नहीं

महिला मतदाताओं की भी बात की जाये तो यहां मेरठ में 26 लाख मतदाताओं में 11 लाख 90 हजार मतदाता महिला ही हैं। मसलन यह कहना भी ठीक होगा कि इस बार भी महिलाओं के हाथ में पूरी ताकत होगी। शहर की महिला जिसकी चाहेंगी उसकी सरकार बना देंगी।

विधानसभा            पुरुष मतदाता          महिला मतदाता         कुल

मेरठ कैंट             2,29,537              1,97,636             4,27,173

मेरठ दक्षिण          2,57,975               2,16,515            4,74,490

मेरठ शहर           1,69,259               1,42,445            3,11,704

सिवालखास          1,85,286                1,51,702            3,36,988

सरधना             1,93,875                1,63,104             3,56,979

हस्तिनापुर           1,87,884              1,54,407             3,42,291

किठौर             1,98,117               1,64,662             3,62,779

सपा-भाजपा को पुरानों पर भरोसा बसपा-कांग्रेस की नए को तवज्जो

राज्य के मुख्य सियासी दलों में भाजपा और सपा ने इस बार भी चुनाव में जहां जिले की अधिकांश सीटों पर अपने पुराने योद्धाओं पर ही दांव लगाया है। वहीं, कांग्रेस और बसपा नए उम्मीदवारों को तरजीह दे रही है। सपा-भाजपा के अभी तक घोषित सीटों पर अधिकांश प्रत्याशी 2017 के चुनावी रण में उतर चुके हैं। जबकि कांग्रेस और बसपा ने पुरानों से अधिक नए चेहरों को इस बार तवज्जो दी है।

बता दें कि, सपा के किठौर से पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी व सरधना से अतुल प्रधान पुराने चेहरे हैं। भाजपा के मेरठ दक्षिण से सोमेंद्र तोमर, किठौर सत्यवीर त्यागी, हस्तिनापुर दिनेश खटीक व सरधना से संगीत सोम हैं। उधर, कांग्रेस ने किठौर में नए चेहरे डा. बबिता गुर्जर व हस्तिनापुर से अर्चना गौतम को प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा भी मेरठ की सीटों पर कांग्रेस की ही चाल चली है और उसने सभी सातों सीटों पर नए चेहरों को ही चुनाव मैदान में उतारे को तवज्जो दी है।

शहर से दिलशाद शौकत, कैंट अमित शर्मा, दक्षिण कुंवर दिलशाद अली, किठौर केपी मावी, सरधना संजीव धामा, सिवाल खास नन्हें प्रधान व हस्तिनापुर में संजीव जाटव को टिकट दिया है, जो सभी नए प्रत्याशी है। भाजपा ने शहर, कैँट और सिवालखास में पुराने को बदलकर नया प्रत्याशी दिया है। सपा में कुछ सीटों जिनके नामों पर विचार चल रहा है, वह सभी पुराने है और कांग्रेस में नए चेहरे पर चर्चा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img