Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

नवागत सहायक औषधि आयुक्त का स्वागत निवर्तमान को विदाई

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शनिवार की शाम शहर के पानीपत रोड स्थित एक रेस्तरा में शामली कैमिस्ट एसोसिएशन द्वारा द्वारा पूर्व सहायक औषधि आयुक्त सहारनपुर मंडल गुलशन सेतिया के विदाई तथा नवागत सहायक औषधि आयुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर विरेन्द्र सिंह के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान कैमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक ने पूर्व सहायक औषधि आयुक्त गुलशन सेतिया के कार्यकाल की सराहना कर कई संस्मरण ताजा किए।

03 16

इस दौरान पूर्व सहायक औषधि आयुक्त गुलशन सेतिया ने सभी बोर्ड सदस्य व पदाधिकारियों को अपने अनुभवों से अनुग्रहित कर सबका आभार प्रकट किया। नवागत औषधि आयुक्त सहानपुर मंडल विरेंद्र सिंह ने कैमिस्टों को ड्रग एक्ट के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी में कैमिस्टों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जनहित में प्रतिदिन फ्रंट लाइन वर्कर की भांति काम किया है।

कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज मलिक एंव महासचिव संजीव कुमार ने दोनों अधिकारियोें को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में दिन-रात दवाईयां उपलब्धता बनाए रखने पर कैमिस्टों को भी कोरोना वॉरियर्स का दर्जा मिलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सोमेश मित्तल ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img