Tuesday, January 20, 2026
- Advertisement -

कुना नेशनल पार्क में खुशी का माहौल, तीन शावकों की मां बनी मादा चीता ज्वाला

जनवाणी ब्यूरो |

मध्य प्रदेश: मंगलवार को कुना नेशनल पार्क से बेहद खुशी की खबर सामने आई। दरअसल, अफ्रीकी देश नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। बता दे नों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।

इससे पहले भी ज्वाला चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था। जिसमें से तीन शावकों की मौत हो चुकी है। कूनो नेशऩल पार्क में मंगलवार को चीता शावकों के जन्म के बाद चीतों की तादाद बढ़कर 17 हो गई है। इसमें सात शावक भी शामिल है।

खुद केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी। खुद केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस​की जानकारी देते हुए कहा – जंगल में शावकों की आवाज गूंजी।

यादव ने आगे लिखा है-परियोजना से जुड़े सभी विशेषज्ञों, कूनों राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों और पूरे देश के वन्यजीव प्रेमियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं। ज्वाला को पहले शियाया के नाम से जाना जाता था बाद में ज्वाला रखा गया था। ज्वाला को भी नामीबिया से लाकर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बसाया गया था।तब कूनो प्रबंधन ने शावकों की मौत की वजह भीषण गर्मी को बताया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: युवराज की मौत, पिता ने किया खुलासा, दफ्तर से देर से घर लौटने की बताई वजह

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित टाटा...
spot_imgspot_img