Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

आतंकियों को ठोकने के लिए बन रहा एटीएस सेंटर: योगी

  • बहन-बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री

    मुख्य संवाददाता  |

सहारनपुर: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि-देवबंद में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड के प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण आतंकवादियों को ठोकने के लिए किया जा रहा है। प्रदेश की जनता और बहन-बेटियों की सुरक्षा से कतई समझौता नहीं होगा। पलायन कराने वाले आज ठेलों पर फल और सब्जी बेच रहे हैं। कहा कि-भाजपा सरकार ने जनता का भरोसा जीता है।

योगी आदित्यनाथ मंगलवार को तीसरे पहर देवबंद के जड़ौदा जट्ट में स्टेट हाईवे के किनारे जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में आग लगाई जाती थी। हमारी सरकार आग बुझाने के लिए प्रदेशभर में फायर स्टेशन बना रही है। बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वालों को अब मुख्यमंत्री आवास पर नहीं बुलाया जाता। उनको सबक सिखाने का फरमान जारी होता है।

संबोधन से पहले स्मार्ट फोन का वितरण करते योगी ने कहा कि प्रदेश के युवा अब स्मार्ट युवा कहलाएंगे। सपा सरकार में आतंकवादी इस तरह से रंग बदलते थे, जैसे आज समाजवादी पार्टी के बबुआ रंग बदल रहे हैं। सपा वाले अब कहते हैं कि हमारी सरकार होती तो हम भी राम मंदिर बनवा देते। इतना ही नहीं अब तो इनके सपनों में भगवान कृष्ण भी आ रहे हैं। सीएम ने कहा कि जब सपा सत्ता में थी, उस समय तो कोसीकलां का दंगा कराया जा रहा था।

योगी ने कहा कि यूपी सरकार जीरोटोलरेंस पर काम कर रही है। आज दंगा करने वाले सहम गए हैं। खुराफाती तत्व घबरा रहे हैं। क्योंकि यूपी सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वालों को सबक सिखा रही है। पहले एटीएस, सुरक्षा और विकास जैसे विषयों पर चर्चा ही नहीं होती थी। इस सरकार में काम हो रहा है। सहारनपुर को विश्वविद्यालय दिया है। अब मां शाकुंभरी देवी का नाम दूर-दूर तक जाएगा।

पूर्व की सरकार को नाम बदलने वाली सरकार बताते हुए सीएम ने दलितों को साधने की कोशिश की। कहा कि सपा सरकार ने सहारनपुर मेडिकल कालेज का ही नाम बदल दिया। भाजपा सरकार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। इसके पहले सीएम ने एटीएस सेंटर की आधारशिला रखी। मंच पर उनका भव्य स्वागत किया गया। सहारनपुर में 112 विकास परियोजनाओं का सीएम ने लोकार्पण किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img