Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

आवास परिषद की जमीन पर कब्जे का प्रयास, बवाल

  • कब्जेदारों ने आवास विकास परिषद के खड़े किये पिलर्स तोड़े, बवाल होने पर बुलाई फोर्स

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मंगल पांडेनगर में शनिवार को जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल हो गया। आवास विकास परिषद के अधिकारियों की टीम जमीन को अपना बता रही हैं तथा मौके पर कब्जा हटाने के लिए पहुंच गई तो बवाल हो गया। टीम के साथ पहुंचे अधिकारियों के साथ ही यहां पर मौजूद लोगों ने अभद्रता कर दी। इसके बाद टीम पुलिस की कमी के चलते वापस लौट गई। टीम ने थोड़ा प्रयास और किया होता तो टकराव के हालात बन सकते थे।

ये मामला है मंगल पांडे नगर के भूखंड संख्या 473/1 477/1 और 478/1 व्यवसायिक संपत्ति का। आवास विकास परिषद के अधिकारी इन भूखंड को अपना बता रहे हैं, जो व्यवसायिक भूखंड हैं। आरोप है कि भूखंड पर क्षेत्र के लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। परिषद के जेई दुजई राम ने यह सूचना अधिकारियों को दी तथा बताया कि सरकारी जमीन पर कुछ लोग जबरिया कब्जा कर रहे हैं।

आरोप है कि अजय त्यागी समेत कुछ अन्य लोगों ने शनिवार को भूंखड़ में परिषद के द्वारा बनाये गए पिलरों को जेसीबी से तोड़ दिया गया तथा यहां पर अवैध कब्जा कर लिया। पिलर तोड़ने की सूचना पर आवास विकास अधिकारियों की टीम पहुंची, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। टीम में शामिल अधिकारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया और लोग मारपीट करने पर उतारू हो गए।

टकराव के हालात बनने पर अधिकारियों ने इसकी सूचना मेडिकल पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाई, जिसके बाद ही मामला शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के साथ वार्ता की। इसके बाद मामले को लेकर आवास विकास की ओर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी हैं, लेकिन पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया हैं।

समझौता न करने पर दी जान से मारने की धमकी, एक पकड़ा

मेरठ: लिसाड़ीगेट पुलिस मे शाहजेब हत्याकांड में हत्यारोपी के भाई आरिफ ने पीड़ित पक्ष के घर पहुंचकर समझौत करने की धमकी दी है। समझौता नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। पीड़िता महिला नवाबन की शिकायत पर पुलिस ने हत्यारोपी के भाई आमिर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के नीचा सद्दीक नगर निवासी खालिद का बीते एक महीने पहले प्रापर्टी विवाद के चलते छोटे भाई मुतालिब के गोली मार दी थी।

यहां खड़े पड़ोसी दिव्यांग शाहजेब 21 वर्षीय गोली मारने की बात सुनकर हंसने लगा था। इस बात पर इमरान और उसके भाई आसिफ ने डंडे पिटाई कर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान देर रात दिव्यांग शाहजेब की मौत हो गई थी। परिजन व क्षेत्र के लोगो ने युवक के मौत के बाद हंगामा खड़ा कर दिया था। मृतक की मां नवाबन की तरफ से चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया था।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीओ कोतवाली का कहना है कि हत्यारोपी के भाई आमिर पर घर पर पहुंचकर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फरार दो आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img