Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

सावधान! कहीं आपकी कार भी न बन जाए आग का गोला

  • कार स्वामियों की गलती से आग का गोला बनती है कार
  • जरा-सी लापरवाही ले सकती है आपकी जान
  • समय पर सर्विस और अच्छी कंपनी की गैस किट लगाने की आवश्यकता

मनोज राठी |

गंगानगर: सावधान आपकी कार में भी आग लग सकती है। कार में आग लगने के कई कारण निकलकर सामने आए हैं। एक तो कार मालिक की लापरवाही, जो समय-समय पर सर्विस नहीं कराते हैं। वहीं दूसरी गलत ढंग से कार में एसी, एलपीजी किट घटिया कंपनी का लगवाना आग का मुख्य कारण बन जाता है।

अक्सर कार में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कार में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसे खास टिप्स बता रहे हैं।

जिन्हें अपनाकर आप अपनी कार को आग लगने से बचा सकते हैं, साथ ही अपने आपको और अपने परिवार को को भी सुरक्षित रख सकते हैं, लेकिन सबसे पहले जानते हैं कि आखिर कार में आग किन कारणों की वजह से लगती है?

कुछ पैसे बचाने के चक्कर में अक्सर लोग अपनी कार में सस्ती और लोकल सीएनजी/एलपीजी किट लगवा लेते हैं। इस तरह की किटों में लीकेज की शिकायत बनी रहती है जो कई बड़े हादसों को अंजाम देती हैं। इसलिए हमेशा आथराइज्ड सेंटर से ही किट लगवाएं। आजकल बाजार में ओरिजिनल सीएनजी/एलपीजी किट आसानी से मिल जाती हैं।

जबकि कार कंपनियां भी ओरिजिनल सीएनजी/ एलपीजी किट के साथ कारें पेश कर रही हैं। फैक्ट्री फिटेड कंपनी फिट में सबसे पहले सिलिंडर पर आटोमैटिक रेगुलेटर व चेकवॉल लगा होता है।

लीकेज या किसी दिक्कत के समय यह चेकवॉल फटाफट खुल जाते और सिलिंडर में से सारी गैस निकली जाती है जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं होता। जबकि लोकल किट में ऐसा नहीं होता।

ऐसे लग सकती है कार में आग पेट्रोल लिकेज

कार में शॉर्ट सर्किट से आग तब लगती है जब कहीं से पेट्रोल लिकेज होता है। पेट्रोल पाइप से लीक होकर वायरिंग से टच होता है, जिससे कार में आग लग जाती है।

गलत ढंग से एसी लगवाना

कुछ कार बिना एसी कार आती हैं, उसमें कुछ कार स्वामी बाहर से एसी लगवा लेते हैं, जिसकी वायरिंग का हिसाब गड़बड़ा जाता है। यह भी आग की वजह हो सकती है। यदि कार एसी वाली है तो ही एसी लगवाना चाहिए अन्यथा बचना चाहिए।

वायरिंग चिपक जाना

कार के बोनट पर कई तरह की वायरिंग होती है। यदि यह वायरिंग आपस में चिपक जाती है तो वह भी आग का कारण हो सकती है।

एंप्लिफायर कनेक्शन

कार में एंप्लिफायर कनेक्शन कार में आग का बहुत बड़ा कारण होता है। वायरिंग पर ज्यादा लोड पड़ता है। एंप्लिफायर से कार स्वामी को बचना चाहिए।

सस्ती किट से बचना

बिना सीएनजी या फिर एलपीजी कार में लोग सस्ती और गलत प्रकार से कार में किट लगवा लेते हैं, जिसके चलते गैस लिकेज, वायरिंग का चिपकना या फिर गैस का अतिरिक्त प्रेशर भी आग लगने का बड़ा और मुख्य कारण बन सकता है।

कंपनी खत्म कर देती है वारंटी-गारंटी

कुछ कार ऐसी होती हैं, जिसमें कंपनी पहले ही साफ निर्देश देती है कि इस कार में सीएनजी या एलपीजी किट नहीं लगानी चाहिए, जिसके लिए कंपनी एक बुक भी देती है। यदि कोई कार स्वामी नियमों का उल्लंघन कर किट लगवाता है तो उसके लिए की वारंटी और गारंटी भी कैंसिल हो जाती है, लेकिन बावजूद इसके लोग किट लगवा लेते हैं। जो खुद ही मौत को बुलावा देना होता है।

आग से बचाव के उपाय

  • आग से बचाव के लिए समय-समय पर अच्छे मैकेनिक से सर्विस कराए।
  • यदि कार में से जलने की बदबू आ रही है तो तुरंत मिस्त्री से संपर्क करें, जरा भी लापरवाही न बरते।
  • हर दो माह में सर्विस पर ले जाने के दौरान पूरी वायरिंग इलेक्ट्रीशियन से चेक कराए, बैट्री को भी चेक कराए।
  • कोई भी वायरिंग का तार नंगा नहीं रहने दें, यदि कहीं से तार नंगा है तो उस पर टेप लगवाए, क्योंकि जरा सी
  • चिंगारी पकड़कर ही कार में आग लग जाएगी।
  • यदि कार में एलपीजी या फिर सीएनजी किट लगवानी है तो अच्छी कंपनी के शोरूम से एक्सपर्ट की राय लेने के बाद लगवाए।

कार में जरूर रखें ये सामान

हथौड़ी: अगर आपकी कार में आग लग गई तो हथौड़ी की मदद से आप कार के शीशे को तोड़कर बाहर निकल सकते हैं।

कैंची: अगर कार में आग लगने की स्थिति में आपके सीट बेल्ट जाम हो गए हो तो आप उसको कैंची की मदद से काट सकते हैं ताकि वक्त रहते कार से बाहर निकला जा सके।

फायर एक्सटिंग्विशर: एक छोटा-सा फायर एक्सटिंग्विशर जरूर रखें, ताकि जरूरत पड़ने आग बुझाने में आप इसकी मदद ले सकें।

11
फाइल फोटो।

मेरठ में ये हुई  घटनाएं

  • 8 अगस्त, 2021 पत्ता मोहल्ला में दिल्ली पुलिस के दारोगा की कार में लगी आग।
  • 12 अगस्त, 2021 बिजली बंबा बाइपास पर तेज रफ्तार वैन बनी आग का गोला।
  • 26 जुलाई, 2019 मवाना रोड स्थित भगत लाइन के सामने कार में लगी आग।
  • 7 अगस्त, 2021 मेरठ-पौड़ी हाइवे स्थित मसूरी के पास चलती कार में लगी आग।
  • 12 जनवरी, 2021 बाउंड्री रोड स्थित खत्ते पर अचानक धमाके के साथ कार बनी आग का गोला।

कार स्वामी की लापरवाही की वजह से कार में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। समय पर सर्विस नहीं कराना, गलत ढंग से एसी लगाना या फिर किट लोकल कंपनी की लगाना यह आग का कारण होती है। शोरूम में संपर्क कर सलाह लेने के बाद ही किट या फिर कार में काम कराना चाहिए।

यदि कार में आग लग जाए तो इस स्थिति में आग पर पानी नहीं डालना चाहिए।
-निखिल गोयल, एमडी, केके मोटर्स, हेड आफिस शताब्दी नगर दिल्ली रोड, ब्रांच आफिस, बागपत रोड, मेरठ
कार में आग की घटनाएं तब सामने आती हैं, जब वायरिंग आपस में चिपक रही होती है। जिससे शॉर्ट सर्किट से आग लग जाती है।

कार में गलत ढंग से एलपीजी या फिर सीएनजी की लोकल किट भी आग का सबसे बड़ा कारण होती है। गैस लीक होने से भी हादसा हो जाता है। मैकेनिक और इलेक्ट्रीशियन से संपर्क के बाद ही किट लगवानी चाहिए, लोकल के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। वहीं, कार में एक से ज्यादा हॉर्न नहीं लगाना चाहिए।
     -हरि किशन, इलेक्ट्रीशियन, विकास आटोमोबाइल, गंगानगर, मेरठ

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img