Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

कप्तान कोहली के लिए खास रणनीति बनाएंगे: कोच लैंगर

एडीलेड, भाषा: आॅस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम गुरुवार से यहां शुरू हो रहे पहले टेस्ट में विराट कोहली के खिलाफ खास रणनीति लेकर उतरेगी।
कोहली चार मैचों की सीरीज का पहला ही मैच खेलेंगे। इसके बाद वह पितृत्व अवकाश पर स्वदेश रवाना हो जाएंगे। लैंगर ने कहा कि वह महान खिलाड़ी और उतना ही शानदार कप्तान है। मैं उसका काफी सम्मान करता हूं लेकिन उसके लिये खास रणनीति बनानी होगी। हमें पता है कि बतौर कप्तान और बल्लेबाज वह भारतीय टीम के लिए कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि रणनीति पर अमल करना भी उतना ही जरूरी है। उसे रन बनाने से रोकना होगा। आखिर में तो वह बल्ले से ही सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ सकता है। अब तक हम उसे काफी समझ और देख चुके हैं और वह भी हमें। लैंगर ने कहा कि उनकी टीम तकनीक पर फोकस करेगी और जबर्दस्ती कोहली से भिड़ने की बजाय उसे आउट करने के तरीके तलाशेगी। उन्होंने कहा कि हम विराट को आउट करने की कोशिश करेंगे। वह इतना शानदार खिलाड़ी है कि उसे छींटाकशी के बारे में हम बात भी नहीं कर रहे। यह बकवास है। हम कौशल पर खेलते हैं, भावनाओं पर नहीं। हमें भावनाओं पर काबू रखना होगा। आॅस्ट्रेलिया ने भारत से ज्यादा गुलाबी गेंद मैच खेले हैं लेकिन लैंगर का कहना है कि उनकी टीम को इस वजह से कोई फायदा नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि सर्वश्रेष्ठ टीमें और खिलाड़ी हालात के अनुरूप ढल जाते हैं। मैच कितना भी बड़ा हो और गेंद का कोई भी रंग हो। अतीत में हो हुआ, उससे बहुत फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन उसे दोहराना अच्छा होगा। कोच ने कहा कि हमने एक साल से टेस्ट नहीं खेला है। मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। चाहे दिन रात का मैच हो या दिन का। मुझे नहीं लगता कि पिछला प्रदर्शन मायने रखता है। मेजबान टीम को 2018-19 की सीरीज में पराजय झेलनी पड़ी थी लेकिन लैंगर ने कहा कि उनके खिलाड़ियों के जेहन में बदले की भावना नहीं है।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img