Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

स्वच्छता के साथ मलेरिया बीमारी से करें बचाव

  • विश्व मलेरिया दिवस पर कार्यक्रम में किया जागरुक

जनवाणी संवाददाता |

शामली: विश्व मलेरिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय कुमार ने बताया कि स्वच्छता से मलेरिया बीमारी से बचाव किया जा सकता है।

शामली में जिला मलेरिया कार्यालय पर 25 अप्रैल विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। जिसमें जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय कुमार ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के साथ स्वच्छता का पालन कर मलेरिया से बचा जा सकता हैं। उन्होंने बताया की कोरोना वायरस के संक्रमण से इन दिनों पूरा देश जूझ रहा है। हर तरफ मुश्किल हैं, लोग लगातार उपचाराधीन हो रहे है।

इस समय थोडी समझदारी दिखाकर कोरोना एवं ‘दो गज की दूरी मास्क है जरुरी’ का पालन कर तथा आसपास साफ सफाई रख कर मलेरिया से भी बचा जा सकता है। डा. विनय कुमार ने बताया कि मलेरिया के प्रति समुदाय में जागरुकता को लेकर ही 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता हैं।

इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष- 2008 से विश्व स्वास्थ्य सगंठन ने की थी। इस वर्ष की थीम शुन्य मलेरिया की शुरुआत मुझसे है। उन्होंने बताया कि यह बीमारी मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होती हैं। समय पर इलाज न मिलने पर यह बीमारी जानलेवा हो सकती हैं।

ठंडी के साथ तेज बुखार आना, सिर दर्द, उल्टी आना, अत्यधिक थकान व कमजोरी महसूस होना आदि मलेरिया के लक्ष्ण हैं। इन लक्ष्णों के होने पर डा. से परामर्श लें। मलेरिया की रोकथाम के लिए घर के आसपास साफ-सफाई और पानी एकत्रित न होने दे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img